डेस्कः आम लोगों के लिए अच्छी खबर है। जीएसटी कट को लेकर किए गए ऐलान के बाद मदर डेयरी ने अपने 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध के दाम को 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दिया है।मदर डेयरी ने कहा है कि वह अपने सभी डेयरी और फूड प्रोडक्ट्स की कीमतें घटा रही है। कंपनी के अनुसार, नई कम कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। बता दें कि यह कदम सरकार के बड़े GST 2.0 सुधारों के बाद उठाया गया है। जीएसटी रिफॉर्म के तहत कई आवश्यक वस्तुओं पर कर कम किया गया या पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। मदर डेयरी ने कहा कि अब उसका पूरा पोर्टफोलियो या तो जीरो टैक्स कैटेगरी में आता है या सबसे कम 5% स्लैब में। इसी के तहत कंपनी ने रोजमर्रा की चीजों के अलावा UHT दूध (अल्ट्रा-हाई टेम्प्रेचर मिल्क) के दाम को 2 रुपये तक घटाने का ऐलान किया है। बता दें कि कंपनी ने पहले ही स्पष्ट किया है कि वह पाउच दूध की कीमतें नहीं घटाएगा, क्योंकि इस पर कभी भी कोई कर नहीं लगाया गया था।
युवराज सिंह और रोबिन उत्थप्पा को ED का नोटिस, बेटिंग एप मामले में होगी पूछताछ
इन चीजों के घटेंगे दाम
रोजमर्रा की पसंदीदा चीजों जैसे पनीर, मक्खन, चीज, घी, मिल्कशेक और आइसक्रीम की कीमतें भी घट रही हैं। उदाहरण के तौर पर, 500 ग्राम का मक्खन अब ₹285 में मिलेगा, जबकि पहले यह ₹305 में बिकता था। वहीं, बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम की कीमत ₹35 से घटकर ₹30 हो जाएगी। हालांकि, अपने रोजमर्रा के पाउच दूध की कीमत कम होने की उम्मीद नहीं करें, क्योंकि यह हमेशा से GST से छूट में रहा है। दर में यह कटौती UHT दूध पर लागू होगी। उदाहरण के लिए, 1 लीटर का टोंड दूध (Tetra Pack) अब ₹75 में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत ₹77 थी।
उत्तराखंड में बादल फटने से भारी तबाही, प्रसिद्ध तीर्थस्थल सहस्त्रधारा में दुकानें बही, कई लापता देखिये VIDEO
कंपनी ने क्या कहा
मदर डेयरी ने कहा, ‘रोजमर्रा का पॉली पैक दूध (फुल क्रीम दूध, टोंड दूध, गाय का दूध आदि) हमेशा से GST से छूट में रहा है और अब भी यही स्थिति है। इसका MRP इस पर किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होगा।’ मदर डेयरी के प्रबंध निदेशक मनीष बंदलिश ने कहा, “एक कंज्यूमर फोकस्ड संगठन होने के नाते हम अपने ग्राहकों को 100% कर लाभ प्रदान कर रहे हैं।” बता दें कि जीएसटी 2.0 के तहत मदर डेयरी द्वारा पहला बड़ा कदम उठाए जाने के साथ उपभोक्ता यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि क्या अन्य प्रमुख एफएमसीजी कंपनियां भी पैकेज्ड उत्पादों की कीमतों में कटौती करेंगी।




