झारखंड में समय से पहले आएगा मॉनसून, जून के पहले हफ्ते से होने लगेगी बारिश

Picture of Live Dainik

Live Dainik

May 11, 2025

झारखंड में 9-10 मई को तेज हवा के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट किया जारी

रांचीः झारखंड में इस बार झारखंड में मानसून की दस्तक समय से पहले होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पांच दिन पहले आने की संभावना है। आम तौर पर केरल में मानसून 31 मई या एक जून को पहुंचता है लेकिन इस बार 27 मई तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

सीजफायर के बाद पाकिस्तान की गोलीबारी में बिहार का जवान शहीद, मोहम्मद इम्तियाज ने साथियों को बचाने में दी जान

केरल से झारखंड पहुंचने में मॉनसून को 10 से 12 दिन लग जाते हैं, इस स्थिति में झारखंड में जून से पहले हफ्ते में ही मॉनसून के पहुंचने की उम्मीद है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने अच्छी बारिश होने की उम्मीद हैं। रविवार की सुबह राजधानी रांची में मौसम बहुत सुहाना रहा। सुबह हवा और बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया, हालांकि सुबह 9 बजे के बाद धूप निकल आई।मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को रांची सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, सरायकेला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम शामिल हैं।

See also  झारखंड में कड़ाके की ठंड, मैक्लुस्कीगंज में माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तापमान, रांची, गुमला, खूंटी में येलो अलर्ट

मेधा दूध कल से दो रुपये प्रति लीटर हो जाएगा महंगा, अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुकी है कीमत
वहीं, दूसरी ओर राज्य के कई जिलों में सोमवार को लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. हीट वेव की चपेट में आने वाले जिलों में देवघर, गोड्डा, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज शामिल हैं। इन जिलों के साथ ही धनबाद और गिरिडीह में भी 13 मई सो 16 मई तक लू चलने की आशंका है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ का 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now