- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

मेधा दूध कल से दो रुपये प्रति लीटर हो जाएगा महंगा, अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुकी है कीमत

मेधा दूध कल से दो रुपये प्रति लीटर हो जाएगा महंगा, अमूल और मदर डेयरी पहले ही बढ़ा चुकी है कीमत

डेस्कः अमूल और मदर डेयरी के बाद अब मेधा डेयरी ने दूध के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। मेधा दूध के कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की गई है जो 12 मई 2025 से लागू होगी।

पटना एयरपोर्ट पर पानी के पाइप में महिला की डेडबॉडी मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
एक लीटर डबल टोंड (स्लिम मिल्क) अब 44 की जगह 46 रुपये प्रति लीटर और आधा लीटर 22 की जगह 23 रुपये, एक लीटर टोंड मिल्क 51 की जगह 53 रुपये और आधा लीटर 26 की जगह 27 रुपये में मिलेगा। एक लीटर स्टैंडर्ड मिल्क शक्ति के लिए ग्राहकों को अब 57 की जगह 59 और आधा लीटर 29 के बजाय 30 रुपये में मिलेगा, जबकि एक लीटर स्टैंडर्ड मिल्क (शक्ति स्पेशल) 58 की जगह 60 और आधा लीटर 30 की जगह 31 में मिलेगा। वहीं आधा लीटर काउ मिल्क के लिए 27 की जगह 28 रुपये देना होगा।

See also  वैशाली में सुबह NIA की पड़ी रेड, एक घर को खंगाल रही टीम

पाकिस्तान से लड़ने जा रहे सैनिकों से ट्रेन में ₹150 की वसूली! TTI पर रेलवे ने लिया ऐक्शन
मेधा डेयरी ने खोवा और छेना मिल्क के मूल्य में भी बढ़ोतरी की है। छह लीटर स्टैंडडर्ड मिल्क (खोवा मिल्क) के लिए 336 रुपये की जगह 348 रुपये और छह लीटर टोंड मिल्क (छेना मिल्क) के लिए 300 की जगह 312 रुपये देने होंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now