मंत्री हफीजुल हसन बोले- ‘झारखंड में नहीं लागू होगा वक्फ संशोधन कानून’

मंत्री हफीजुल अंसारी को साइबर ठगों ने की फंसाने की कोशिश

रांचीः झारखंड राज्य हज कमेटी की ओर से हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कडरू हज हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में रांची के अलावा खूंटी, सिमडेगा के कुल 248 आजमीन-ए-हज शामिल हुए। यहां अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि झारखंड में वक्फ संशोधित कानून लागू नहीं किया जाएगा। भाजपा मुसलमानों को परेशान करने के लिए इस बिल को लाकर संसद से पास कराया है। मंत्री ने कहा कि झारखंड से हज के पाक सफर पर जाने वाले लोगों को सरकार की ओर से हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

बता दें कि संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश किया गया था। संसद में पास होने के बाद इस पर अब राष्ट्रपति की भी मुहर लग चुकी है। ऐसे में यह कानून बन चुका है। अब इस कानून को लेकर देशभर के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। इस दौरान झारखंड सरकार में मंत्री हफीजुल हसन ने भी इस कानून को झारखंड में लागू ना करने देने का वादा किया है।

उत्तरकाशी में रील बनाने के चक्कर में नदी में महिला डूबी, ‘मम्मी-मम्मी’ की निकलीं चीखें; और फिर…VIDEO

हज प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

रांची स्थित हज हाउस में झारखंड स्टेट हज कमेटी द्वारा हज यात्रियों के लिए एक दिवसीय हज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री एवं हज कमेटी के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ झारखंड सरकार के माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य हज यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम बनाना है। हज कमेटी की ओर से ज़ायरीनों को हज से जुड़ी प्रक्रियाएं, नियमावली, स्वास्थ्य सुरक्षा और यात्रा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तारपूर्वक दी गईं।

हज कमेटी के चेयरमैन सह स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार हज यात्रा पर जाने वाले जायरीनों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। झारखंड से लेकर मक्का-मदीना तक सरकार हर चरण पर उनके साथ रहेगी। उन्होंने आजमीन ए हज से राज्य और देश में अमन-चैन, सौहार्द्र और भाईचारे की दुआ करते हुए सकुशल लौटने की बात कही।

RJD विधायक रीतलाल यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर, बिल्डर को धमकाने का मामला

कोलकाता से हज के लिए उड़ान भरेंगे यात्री

इस साल भी हज यात्री रांची से सीधे उड़ान नहीं भर पाएंगे। झारखंड के हज यात्री पहले कोलकाता जाएंगे। वहीं से जेद्दा के लिए उड़ान भरेंगे। इस संबंध में झारखंड स्टेट हज कमेटी के कार्यपालक पदाधिकारी आफताब अहमद ने बताया कि इस वर्ष हज यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट दर्ज की गई है। इस साल झारखंड से कुल 1301 लोग हज पर जाएंगे।

इस पवित्र यात्रा के लिए एक हज यात्री को लगभग 3.58 लाख का खर्च वहन करना होगा। इसके अतिरिक्त, कुर्बानी के लिए अलग से शुल्क देना अनिवार्य है। हज यात्रियों की सुविधा और मार्गदर्शन के लिए 9 स्टेट हज इंस्पेक्टर होंगे। इनमें एक महिला इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।

दिल्ली की कोर्ट में आपस में भिड़े वकील, जमकर हुई मार’पीट; महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं; VIDEO वायरल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now