RJD विधायक रीतलाल यादव ने किया कोर्ट में सरेंडर,14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए,बिल्डर को धमकाने का मामला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 17, 2025

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी ने लगाया हत्या की साजिश का आरोप

पटनाः इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सियासी गलियारे से आ रही है। दानापुर से आरजेडी विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रीतलाल पर एक बड़े बिल्डर को धमकाने का आरोप है।अभी हाल ही में पुलिस ने पटना से सटे दानापुर समेत कुछ अन्य जगहों पर राजद विधायक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। इसके बाद अब यह खबर आ रही है कि विधायक रीतलाल यादव ने दानापुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।रीतलाल यादव ने दानापुर की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। उनके सहयोगी चिक्कू यादव, पिंकू यादव, श्रवण यादव और अन्य ने भी सरेंडर कर दिया है।कोर्ट ने रीतलाल यादव को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मेरे पति का एनकाउंटर करने आये थे इतनी फोर्स लेकर, बोलीं RJD विधायक रीतलाल यादव की पत्नी
पिछले दिनों पुलिस ने रीतलाल यादव की तलाश में उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। उस दौरान रीतलाल यादव वहां नहीं मिले थे। रीतलाल की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनको जान से मारने की साजिश हो रही है। जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने रीतलाल यादव और उनके करीबियों के यहां छापेमारी की थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 लाख रुपये से अधिक नकद, 77 लाख रुपये के चेक, छह खाली चेक, संपत्तियों की खरीद-बिक्री से संबंधित 14 दस्तावेज और 17 चेकबुक बरामद किए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अवकाश कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि पटना के एक बिल्डर की शिकायत के आधार पर यादव और पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दानापुर एवं राजधानी में 11 जगहों पर छापेमारी की गई थी।

See also  गोपाल खेमका हत्याकांड में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, पटना के उदयगिरि अपार्टमेंट से तीन को उठाया

RJD विधायक रीतलाल यादव के भाई के ठिकानों पर रेड, हथियार, नोट गिनने की मशीन और कैश से हड़कंप

आरजेडी विधायक रीतलाल यादव पर शिकायकर्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हे पिछले कई दिनों से जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली को लेकर धमकी दी जा रही थी। यह भी आरोप लगाया गया कि संपत्ति से जुड़े कुछ दस्तावेजों में जालसाजी की है। शिकायतकर्ता पटना के खगौल इलाके में एक अपार्टमेंट का निर्माण कर रहे हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now