नहीं पसंद थी पति की दाढ़ी तो मेरठ की अर्शी भाग गई देवर के साथ! अब मांग रही 5 लाख की फिरौती

meerut-news-

मेरठ: आजकल रिश्तों को लेकर खबरों की बाढ़ सी आ गई है। जब एक दुल्हन को अपने मौलाना पति की दाढ़ी इतनी नागवार गुजरी तो दुल्हन ने पति की दाढ़ी कटवाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन पति के इनकार के बाद यह मामला घरेलू विवाद से भागने और फिर फिरौती मांगने तक जा पहुंचा। मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से सामने आई इस अनोखी कहानी में पति ने अब पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

शाकिर नाम के युवक का निकाह सात महीने पहले इंचौली की रहने वाली अर्शी से हुआ था। शाकिर पेशे से मौलाना है और धार्मिक परंपराओं के अनुसार दाढ़ी रखता है। शादी के कुछ समय बाद ही अर्शी को शाकिर की दाढ़ी खटकने लगी और वह उस पर इसे कटवाने का दबाव डालने लगी। उसका कहना था कि अगर साथ रहना है तो दाढ़ी हटानी पड़ेगी। शाकिर ने जब मना किया तो अर्शी ने अपने परिजनों से भी इस बात को लेकर शिकायत की।

Mary Kom Divorce: मैरी कॉम ने पति से तलाक की पुष्टि की, अफेयर की अफवाहों को नकारा

इसी दौरान शाकिर को शक हुआ कि उसकी पत्नी का अपने देवर के साथ प्रेम संबंध है। बताया जा रहा है कि 3 फरवरी को अर्शी कथित रूप से अपने देवर के साथ फरार हो गई। बदनामी के डर से शाकिर ने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से पत्नी और भाई की तलाश की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

अब शाकिर ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी और भाई न केवल घर से भागे हैं, बल्कि अब उस पर 5 लाख की फिरौती देने का दबाव भी बना रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

भारत के डर से पाकिस्तान ने अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बदला, ISI चीफ असीम मलिक को दी जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now