डेस्कः बीएसपी प्रमुख और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद से बहुत नाराज है। लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने आकाश आनंद पर सीधा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बीमार होने की झूठी खबरें फैलाकर समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश की जा रही है।मायावती ने कहा कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है।
मायावती के मुताबिक, उनके आवास पर तैनात पर्सनल सचिव आलोक कुमार को आकाश आनंद ने फोन किया था। आकाश आनंद ने आलोक कुमार से पूछा कि क्या बहनजी बीमार हैं। इस पर आलोक कुमार ने जवाब दिया कि बहनजी बिल्कुल ठीक हैं और अपना काम कर रही हैं।मायावती ने दावा किया कि इसके बाद आकाश आनंद ने आलोक कुमार से कहा कि बहनजी को मत बताना कि मैंने फोन किया था। मायावती ने कहा कि आकाश आनंद की इस कॉल के पीछे की मंशा सही भी हो सकती है और खराब भी हो सकती है।

13-09-2026-BSP PRESSNOTE-BRICS, AKASH CALL pic.twitter.com/JgRzpTquMi
— Mayawati (@Mayawati) September 13, 2026
‘अभी भी अपने ससुर सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं आकाश’
मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद अभी भी अपने ससुर सिद्धार्थ के प्रभाव में हैं.।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संभव है कि आकाश आनंद की नीयत सही हो, लेकिन वह अभी भी सिद्धार्थ के प्रभाव में काम कर रहे हैं। मायावती ने कहा कि उनकी बीमारी को लेकर जिस तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं, उससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने मीडिया और देशभर के लोगों से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर भरोसा न करें।
BSP के संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला
इसके साथ ही मायावती ने BSP के संगठन विस्तार को लेकर भी बात की।उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ऑल इंडिया बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक का उद्देश्य संगठन को युद्ध स्तर पर मजबूत करने के लिए काम करना है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक कामकाज को नए तरीके से व्यवस्थित किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को एक सेक्टर में रखा गया है, जबकि देश के दूसरे हिस्सों को दो अन्य सेक्टरों में बांटकर काम किया जा रहा है। सेक्टर प्रभारी का पद खत्म कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे देश में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है और उनके हालिया फैसलों से संगठन को फायदा हो रहा है। मायावती ने आरोप लगाया कि आकाश आनंद आज भी अपने ससुर के इशारे पर काम कर रहा है।





