डेस्कः रविवार को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टी-20 मैच के दौरान एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरान कर दिया। इतिहास में पहली बार जन-गण-मन से पहले वंदे मांतरम् बजा। मैच से पहले आयोजित समारोह के दौरान जब राष्ट्रगान से पहले ‘वंदे मातरम्’ बजाया गया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ प्रेस बॉक्स में बैठे कुछ लोग भी हैरान नजर आए। इसकी वजह यह थी कि भारत में किसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले से पहले पहली बार इस तरह की व्यवस्था लागू की गई थी।
सोशल मीडिया पर बीसीसीआई की इस नई पहल का वीडियो वायरल हो रहा है।क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में यह पल एक अनोखे नजारे के तौर पर सामने आया, जहां खचाखच भरे स्टेडियम में खेल शुरू होने से पहले एक यादगार प्री-गेम समारोह देखने को मिला।
3 minutes 10 seconds of Vande Mataram, 52 seconds of Janagana Mana- approx 5 minutes to finish Indians National Anthem + Song Combo...!!! Felt like a satsang..!!#INDvsAFG pic.twitter.com/hjIvXP8VoE
— AMEESH SAMALOPANAN (@AmeeshSaman) September 13, 2026
पहले टी20 में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी नहीं खेल रहे हैं। स्पिन ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को भी प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। वहीं संजू सैमसन की वापसी हुई है। अफगानिस्तान की टीम तीन स्पिनर्स के साथ उतरी है।साथ ही नबी स्पिन के चौथे विकल्प हैं।
पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन- संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती
पहले टी20 में अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन- इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नैब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद और फजलहक फारूकी





