रांचीः उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटर स्टेट शराब तस्करी सिंडिकेट के मास्टरमाइंड गणेश गोराई सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गणेश गोराई गोवा से शराब मंगवाता था और उसे बिहार के कई जिलों में सप्लाई करता था। गणेश की गिरफ्तारी के बाद उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है।
प्रेमी की लाश संदेहास्पद स्थिति में प्रेमिका के घर मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि कुख्यात तस्कर गणेश गोराई गोवा जैसे राज्यों से शराब मंगवाकर अपने गोदाम में रिफिलिंग कर विभिन्न ब्रांडों की शराब तैयार कर रहा है।सूचना मिलने पर उत्पाद विभाग की एक पूरी टीम ने गणेश गोराई पर नजर रखना शुरू किया। टीम को यह भी सूचना मिली कि गणेश के धुर्वा डैम के पास स्थित गोदाम में भी हलचल दिख रही है। जिसके बाद गोदाम के आसपास मुखबिरों को तैनात किया गया।इसी बीच सूचना मिली कि कुरकुरे और दूसरे तरह के स्नैक्स के ट्रक में ही 300 से ज्यादा पेटी अवैध शराब गोवा से गणेश के गोदाम में पहुंचने वाली है।
झगड़े के दौरान पति की जीभ दांतों से काटकर निगल गई पत्नी, बिहार में आया हैरान करने वाला मामला
इस जानकारी के तहत उत्पाद विभाग की एक टीम गणेश के गोदाम के आसपास छुप गई। वहीं, दूसरी टीम मांडर टोल प्लाजा के पास पहुंची, जहां से कुरकुरे लदे ट्रक को पकड़ लिया गया। मौके से गणेश के ड्राइवर को कब्जे में लेकर गणेश को यह बताया गया कि सारा माल लेकर वह गोदाम तक पहुंच रहा है।इस दौरान जैसे ही गणेश गोदाम के पास पहुंचा, पूर्व से अलर्ट उत्पाद विभाग के सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। ट्रक से 300 पेटी से ज्यादा अवैध शराब बरामद किया गया है। मामले में गणेश और उसके ड्राइवर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।गिरफ्तार गणेश ने इंटर स्टेट शराब तस्कर के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां उत्पाद विभाग को दी है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गणेश गोराई इंटर स्टेट शराब सिंडिकेट का मास्टरमाइंड है। जिसकी तलाश लंबे अरसे से पुलिस और उत्पाद विभाग दोनों को थी।



