- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसा रहा लड़का, ट्रेन के साथ परीक्षा भी छूटी; VIDEO

पाकुड़ः झारखंड के पाकुड़ रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में राकेश कुमार मंडल नाम का एक युवक फंस गया। बिजली कटने से लिफ्ट बंद हो गई और वह करीब 40 मिनट तक अंदर फंसा रहा। वह जेपीएससी की परीक्षा देने जा रहा था। इस क्रम में उसकी ट्रेन छूट गई और वह परीक्षा देने से भी वंचित रह गया। हैरानी की बात यह है कि लिफ्ट में फंसने के बाद उसने इसकी सूचना अपने पिता को दी। वह मदद के लिए रेलवे स्टेशन भी पहुंचे। लेकिन लिफ्ट से निकलते-निकलते राकेश की ट्रेन और परीक्षा दोनों छूट गई। राकेश ने लिफ्ट के अंदर वीडियो बनाकर अपना दर्द साझा किया है।

परीक्षा देने जा रहा था रांची

जानकारी के अनुसार पाकुड़ के छोटी अलीगंज निवासी 22 वर्षीय राकेश कुमार मंडल जेपीएससी की परीक्षा देने से वंचित रह गया। राकेश को वनांचल एक्सप्रेस से पाकुड़ से रांची जाना था। पाकुड़ से रांची की ट्रेन वनांचल एक्सप्रेस पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन से एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। परंतु बीच में ही बिजली चली जाने की वजह से लिफ्ट बंद हो गई और वह लिफ्ट में फंस गया।

See also  पटना एयरपोर्ट से संदिग्ध महिला हिरासत में, बैग में मिले ऐसे सामान की CISF के उड़ गए होश

रांची के मेडिका अस्पताल का डॉक्टर इश्तियाक निकला अलकायदा मॉड्यूल का लीडर, झारखंड ATS और दिल्ली पुलिस ने की 16 जगहों पर छापेमारी

मदद के लिए स्टेशन पर दौड़ते रहे पिता

लिफ्ट के अंदर से राकेश ने अपने पिता को फोन पर सारी बात बताई। उसके पिता तुरंत रेलवे स्टेशन आकर सभी से मदद की गुहार लगाए परंतु किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। छात्र के पिता ने बताया कि स्टेशन मास्टर का ऑफिस भी बंद था। जीआरपी में भी कोई नहीं मिला। इस बीच ट्रेन चली गई। काफी भागदौड़ के बाद एक कर्मी ने आकर लिफ्ट खोला जिसके बाद राकेश बाहर आ सका। बाहर आने पर राकेश पूरा हताश था। इधर राकेश व उसके पिता मामले को लेकर वरीय अधिकारियों से शिकायत की तैयारी में जुटे हैं।

बीजेपी की आक्रोश रैली के जवाब में जेएमएम का झारखंडी अधिकार मार्च; चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन

राकेश ने बनाया वीडियो

राकेश ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वह लिफ्ट के अंदर पसीने से तरबतर नजर आ रहा है। राकेश ने कहा, ‘मेरा नाम राकेश है। हम पाकुड़ के ही रहने वाले हैं। हम लिफ्ट से ऊपर से नीचे की तरफ जा रहे थे। अचानक लाइट चली गई। हमने पापा को फोन किया। वह आधे घंटे से परेशान हैं। स्टेशन परिसर से कोई मदद नहीं मिल रहा है।’ राकेश लिफ्ट के अंदर का नजारा भी दिखाता है, जिसमें अंधेरा दिखता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now