मॉल के पार्किंग में लगी भयंकर आग, भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग लगने से मची अफरा तफरी

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 17, 2023

मुजफ्फरपुर : इस समय की बड़ी खबर ब्रह्रपुरा थानाक्षेत्र के इमली चट्टी से आ रही है जहां के विशाल मेगामार्ट की पार्किंग में भयंकर आग लग गई है। पार्किग में लगी अचानक आग से अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि करीब आधा दर्जन गाड़ियां जलकर खाक हो गई।

aag

घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। भीड़ भाड़ वाले इलाके में आग की खबर फैलते ही अफरातफरी मच गई। इस इलाके में कई होटल और रेस्टूरेंट है। सरकारी बस स्टेंड और अस्पताल भी पास में होने से लोगों में दहशत फैल गया। आग किस वजह से लगी ये तो अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है।

See also  झारखंड के 12 दारोगा का डिमोशन, आउट ऑफ टर्म मिला था प्रमोशन, हाईकोर्ट के आदेश पर बनाया गया सिपाही
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now