हजारीबाग जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, ACB ने 6 को किया गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

December 6, 2025

रिम्स जमीन घोटालाः ACB के रडार पर 16 सरकारी कर्मचारी, लटक रही है गिरफ्तारी की तलवार

रांचीः हजारीबाग में हुए जमीन घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। एसीबी ने हजारीबाग से छह (6) लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है, उनमें इंद्रदेव प्रसाद, शशि शेखर, जय प्रकाश यादव, चतरु प्रजापति, हाजी कलाम के अलावा एक और व्यक्ति शामिल है।

हेमंत सोरेन आज MP-MLA कोर्ट में होंगे पेश, ईडी के समन की अवहेलना का मामला
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में एसीबी ने आईएएस अधिकारी विनय चौबे और उनके करीबी व्यवसायी नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के अलावा एसीबी दो अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

शराब घोटाले में IAS अमीत कुमार से एसीबी ने पूछे तीखे सवाल, अमीत ने कहा- मेरे हटने के बाद का है मामला
शनिवार को हुई एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने हजारीबाग में हड़कंप मचा दिया है। क्योंकि जिस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उस मामले में हजारीबाग के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद समेत कुल 73 लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं। जांच के दौरान भूमि घोटाले में शामिल रहने वाले अन्य लोगों के संबंध में भी एसीबी को पता चला है। जिसके बाद से जांच का दायरा भी बढ़ गया है।

See also  गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी समेत गिरोह के 5 अपराधी गिरफ्तार, प्रिंस खान के साथ मिलकर ड्रोन से पाकिस्तान से मंगाते है हथियार

दिल्ली-मुंबई रांची-पटना समेत 11 एयरपोर्ट पर 570 फ्लाइट रद्द, शादी मिस-परीक्षा छूटा, री-शेड्यूलिंग और रिफंड से जूझ रहे हैं पैसेंजर
उल्लेखनीय है कि हजारीबाग उपायुक्त के पद पर रहते हुए आईएएस विनय कुमार चौबे ने बड़े पैमाने पर सरकारी व वन भूमि का घोटाला किया है।इस सिलसिले में पिछले कई सालों से एसीबी की जांच चल रही थी।जांच में मिले तथ्यों के आधार पर एसीबी ने प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now