रांचीः JSSC-CGL परीक्षा विवाद मामले में जांच कर रही CID की SIT ने सोमवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। टीम ने पटना निवासी राजन कुमार को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, राजन पर मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपियों और कुछ अभ्यर्थियों से पूछताछ के दौरान राजन कुमार का नाम सामने आया था। पूछताछ में मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर CID ने उसकी भूमिका की जांच शुरू की थी।


जांच के दौरान राजन कुमार के मामले से जुड़े होने के सुराग मिलने के बाद SIT ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद CID की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में परीक्षा विवाद से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।





