कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में STF की बड़ी कार्रवाईः फरार शुभम जायसवाल का करीबी विकास सिंह नर्वे भारत-नेपाल बॉडर से गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 27, 2026

कोडिन कफ सिरप तस्करी मामले में STF की बड़ी कार्रवाईः फरार शुभम जायसवाल का करीबी विकास सिंह नर्वे भारत-नेपाल बॉडर से गिरफ्तार

डेस्कः कोडिम कफ सिरप की तस्करी मामले में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में मुख्य आरोपी फरार शुभम जायसवाल के करीबी विकास सिंह नर्वे को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसटीएफ ने विकास को भारत-नेपाल बॉडर पर धर दबोचा। विकास सिंह वहीं शख्स है जिसने जिसने शुभम जायसवाल को अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह ‘सिपाही’ से मिलवाया था।

वाराणसी के शुभम जायसवाल के ‘ड्रग कार्टल’ ने कैसे झारखंड में फैलाया पांव ? कौन है अमित सिंह टाटा ? धनबाद में एक ही जगह पर कैसे मिले इतने लाइसेंस?
आपको बता दें कि विकास सिंह नर्वे पर यूपी के आजमगढ़, जौनपुर, वाराणसी समेत कई जिलों में केस दर्ज हैं। काफी टाइम से STF भी उसकी तलाश कर रही थी। इस बीच जैसे ख़ुफ़िया इनपुट मिले पुलिस ने सिरप तस्करी के आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया।बता दें कि वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट ने कोडिन कफ सिरप तस्करी के मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के मुख्य सहयोगी विकास सिंह नर्वे को सिद्धार्थनगर से गिरफ्तार कर लिया है। विकास इस रैकेट की वह अहम कड़ी था जिसने शुभम जायसवाल को बड़े तस्करों (अमित सिंह टाटा और आलोक सिंह) से मिलवाकर धंधे को अंतरराज्यीय स्तर पर फैलाया।

See also  झारखंड में उद्घाटन से पहले टूटा करोड़ो की लागत से बन रहा पुल, इस जिले से दो-दो मंत्री है सरकार में शामिल

vikas narve

यूपी का भोला प्रसाद झारखंड से करता है कोडिन का काला धंधा, बांग्लादेश तक होती थी सप्लाई?… जानिए FIR में कितने आरोपी ?
जानिए अहम पॉइंट्स- 
नेटवर्क और कमाई: विकास ने वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़ और जौनपुर में फर्जी नाम-पते पर कंपनियां खोलकर करोड़ों की अवैध संपत्ति अर्जित की।
सियासी महात्वाकांक्षा: अमित टाटा और आलोक की तरह विकास भी आजमगढ़ से ब्लॉक प्रमुख बनने की तैयारी कर रहा था और चुनाव लड़ने वाला था।
गिरफ्तारी: एसटीएफ को दिए गए साथी आरोपियों के बयानों के आधार पर पुलिस काफी समय से इसकी तलाश में थी। आज़मगढ़ के नरवे गांव का रहने वाला विकास इस काले धंधे का दूसरा सबसे बड़ा चेहरा माना जा रहा है।

‘कच्चा बादाम’ फेम अंजली अरोड़ा के ब्वायफ्रेंड को पुलिस ने किया अरेस्ट, कार पर लगा था पूर्व सांसद का फर्जी पास
जानकारी के मुताबिक, 30 साल का विकास सिंह नर्वे, आजमगढ़ के बरदह थानाक्षेत्र के नर्वे गांव का रहने वाला है।लखनऊ के चर्चित अजीत सिंह हत्याकांड में सामने आए आजमगढ़ के कई सफेदपोश लोगों का यह बेहद करीबी बताया जाता है। विकास का नाम तब चर्चा में आया जब अमित टाटा की गिरफ्तारी के बाद उसके बारे में पूछताछ हुई ।

See also  सिर पर शराब की बोतल रख अधिकारी ने किया डांस, सरयू राय ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की कार्रवाई की मांग
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now