बाथरूम में नहा रही महिला का बनाया वीडियो, फिर शुरू हुआ गंदा खेल, आगे की कहानी होश उड़ा देगी

kaushambi-viral-news--kaushambi-viral-video

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि 6 महीने पहले वह जब नहा रही थी, तब अभिषेक प्रजापति नाम का युवक उसके घर में आ गया और बाथरूम में जबरन घुसकर उसका वीडियो बना लिया। महिला का आरोप है कि इसके बाद से युवक ने उसकी जिंदगी और इज्जत के साथ खेलना शुरू कर दिया।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और उसे ब्लैकमेल किया। उसने कई बार उसके साथ गंदा काम किया और वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर उससे सोने-चांदी के जेवर और रुपये भी लेता रहा।

इजराइल दूतावास के दो कर्मचारियों की अमेरिका में हत्या, वॉशिंगटन में Jewish Museum के बाहर गोलीबारी

वीडियो कर दिया वायरल

कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली इलाके की रहने वाली पीड़ित महिला का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी युवक ने उसका वीडियो वायरल कर दिया है। पीड़िता का कहना है कि वह डर और लोकलाज की वजह से उसकी हर मांग पूरी करती जा रही थी। यहां तक की उसने आरोपी के खाते में पैसे तक ट्रांसफर किए थे। मगर उसकी मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। जब एक-दो बार पीड़िता ने उसकी डिमांड पूरी नहीं की तो अब उसने उसकी वीडियो वायरल कर दी।

बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

महिला पुलिस के पास पहुंची

बता दें कि पीड़ित महिला ने पुलिस से मिल सारी घटना बताई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और गंभीर धाराएं लगाई हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कौशांबी पुलिस जुट गई है और पुलिस टीम का भी गठन कर दिया गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

इस पूरे मामले पर सदर सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि महिला ने केस दर्ज करवाया है। रेप और अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप है। फिर ब्लैकमेल किया गया है। केस दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही हैं। आरोपी को जल्द ही अरेस्ट कर लिया जाएगा।

बिहार में SSP ऑफिस के कैंपस में मिलीं शराब की बोतलें, दो पुलिसकर्मी हिरासत में, SIT करेगी मामले की जांच

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now