रांची में चोरी के आरोप में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 2, 2026

रांची में चोरी के आरोप में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतने का मामला गरमाया, भीड़ ने आरोपी के घर पर किया हमला

रांचीः 29 मार्च को राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोकर इलाके में दो महिलाओं के चेहरे पर कालिख पोतकर घुमाया गया था। चोरी के आरोप में दो महिलाओं के साथ हुई दुर्व्यवहार की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। गुरुवार को भीड़ ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की।

 

विष्णगढ़ हत्याकांड का मुख्य आरोपी भीम राम BJP बूथ कमेटी का रह चुका है अध्यक्ष, नाबालिग बच्ची की मां से था अवैध संबंध
सदर थाना क्षेत्र के भाभानगर में भीड़ के द्वारा एक घर में जबरदस्त तोड़फोड़ की गई है। दो आदिवासी महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर उनके मुंह पर कालिख पोतने वाले और उन्हें चप्पल की माला पहनाकर मोहल्ले में घुमाने वाले आरोपी के घर पर हमला किया गया है। सैकड़ों की संख्या में लोग गुरुवार की दोपहर अचानक आरोपी के घर पहुंचे और जमकर हंगामा करने के बाद आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

बोकारो में अमन साहू और प्रिंस खान गैंग के बदमाश का एनकाउंटर, पुलिस हिरासत से भागने के दौरान लगी गोली
पुलिस ने संभाला मोर्चा
मामले की जानकारी मिलते ही सदर थाने की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित कर मामले को शांत कराया। भीड़ में शामिल लोगों का आरोप था कि दो आदिवासी महिलाओं के साथ अन्याय हुआ है। ऐसे में इस मामले में बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मौके पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी कुलदीप ने भीड़ में शामिल लोगों को समझाया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भीड़ में कई संगठनों के लोग शामिल थे। उनका कहना था कि इस मामले में जितने लोग शामिल थे सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को झटका,सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की याचिका खारिज की
मामला 29 मार्च का है। 29 मार्च को सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली दो महिलाओं के साथ मारपीट और सार्वजनिक अपमान का मामला सामने आया था। दोनों पीड़िता सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहती हैं। दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया था कि 29 मार्च को पंकज कुमार नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जबरन उन्हें बाहर खींच लिया। आरोपियों ने दोनों महिलाओं को न सिर्फ चप्पल की माला पहनायी, बल्कि उसके चेहरे में कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया।हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया था। पीड़ित महिलाएं खूंटी जिले की रहने वाली हैं। महिलाओं ने बताया कि उसके परिवार पर चोरी का आरोप लगा कर इस तरह का कृत्य किया गया है। उन्हें पूरे मोहल्ले में कालिख पोत कर घुमाया गया।

See also  Para Teachers लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला,चरणबद्ध तरीके से सहायक आचार्य के रूप में नियुक्त करे झारखंड सरकार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now