- Advertisement -
cmjaypalcmjaypal

बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय का प्रिंसिपल घूस लेते गिरफ्तार, CBI ने रंगे हाथ दबोचा

रोहतासः सीबीआई की टीम ने बुधवार को रोहतास में छापेमारी की और सासाराम केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल को 32 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। प्रिंसिपल मयंक कुमार श्रीवास्तव ने शिकायतकार्त प्रिंस कुमार से पैसे की डिमांड की थी। प्रिंस कुमार एक निजी फर्म माही एंटरप्राइजेज के मालिक हैं। यह फर्म गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) पोर्टल के सप्लायर के रूप में पंजीकृत है। उन्होंने प्रिंस कुमार से 1.92 लाख रुपये का पुराने बिल जारी करने के लिए पैसे मांगे थे।

बिहार में SSP ऑफिस के कैंपस में मिलीं शराब की बोतलें, दो पुलिसकर्मी हिरासत में, SIT करेगी मामले की जांच
बता दें की केंद्रीय विद्यालय में सामग्री का सप्लाई देने वाले माही एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रिंस कुमार ने सीबीआई से शिकायत की थी कि एक लाख 92 हजार रुपए के बिल के भुगतान की एवज में प्रिंसिपल मयंक श्रीवास्तव के द्वारा 32 हजार मांगा गया है। इसी शिकायत के आधार पर पहुंची सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल को पहले अपने कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की।

See also  पटना में दिल दहलाने वाली घटना, अपराधियों ने नर्स के दो बच्चों को जिंदा जलाया

योगेंद्र साव और हाइवा मालिकों के बीच झड़प-पथराव, कई घायल, पूर्व मंत्री पर लेवी मांगने का आरोप
CBI की एक टीम ने जाल बिछाया और श्रीवास्तव को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उनके आवासीय परिसर की तलाशी ली गई। उन्हें गुरुवार को विशेष सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। एजेंसी के अधिकारी मामले की आगे की जांच के तहत उनसे पूछताछ कर रहे हैं।सीबीआई टीम के छापेमारी की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। वहीं हड़कंप मचा रहा।रिश्वत लेने के आरोप में प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर सीबीआई की टीम उन्हें अपने साथ राजधानी पटना लेकर चली गई है।

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now