सेक्स से इन्कार पर भड़का प्रेमी; कंक्रीट के स्लैब से किया ऐसा वार कि महिला की मौत

sexual-assault

झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में एक 24 वर्षीय महिला की हत्या उसके किशोर प्रेमी ने केवल इस बात पर कर दी क्योंकि उसने उसके साथ संबंध बनाने से इन्कार कर दिया था। महिला की हत्या पिछले हफ्ते की गई थी। पुलिस इस केस को सुलझाने में जुटी थी। उसने महिला की हत्या के आरोप में उसके 19 वर्षीय प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने हत्या के इस मामले को सुलझा लेने का दावा किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला के किशोर प्रेमी ने ही उसकी हत्या कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से की थी। महिला ने किशोर के साथ सेक्स करने से इन्कार कर दिया था जिसकी वजह से वह भड़क गया और महिला पर कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से वार कर दिया था।

बालिका गृह कांडः नया कपड़ा और अच्छा भोजना दूंगा; लालच देकर बच्चियों से हवस मिटाता था 72 साल का दरिंदा

महिला का शव 28 नवंबर को सरायकेला थाना अंतर्गत खरखाई नदी के किनारे मिला था। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ था, जैसा कि उसके परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया था।

See also  डरा न सके, तो मेरे प्रस्तावक को ही चुरा लिया; हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, पत्नी कल्पना भी भड़की

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला 27 नवंबर की शाम को खरकई नदी के किनारे राहुल से मिलने गई थी। उस समय उसने उससे सेक्स की मांग की। महिला ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया तो आरोपी राहुल उसके साथ झगड़ा करने लगा। झगड़े के दौरान ही आरोपी ने कंक्रीट के स्लैब के टुकड़े से महिला की हत्या कर दी।

पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। वहीं पीड़िता के परिजनों ने पुलिस जांच से असंतुष्टि जताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश हंसदा ने दावा किया कि हत्या वाली जगह पर एक से अधिक लोग मौजूद थे। नदी किनारे तीन प्लेट नाश्ता, शराब और शीतल पेय की बोतलें मिली थीं। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी घनसीराम मुर्मू उर्फ ​​राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।

Instagram से दोस्ती फिर प्यार…और सद्दाम हुसैन हो रहा था फरार कि बस में मिल गई झारखंड पुलिस

See also  पलामू में मोटरसाइकिल से लदा ट्रक जब्त, चुनाव में बांटे जाने की आशंका
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now