Loksabha Election 2024 Result :सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट कांग्रेस की झोली में डाली, निशिकांत, अन्नपूर्णा, जोबा मांझी और नलिन सोरेन ने जीत किया दर्ज

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 4, 2024

Loksabha Election 2024 Result :सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट कांग्रेस के झोली में डाली, निशिकांत, अन्नपूर्णा, जोबा मांझी और नलिन सोरेन ने जीत किया दर्ज

रांची: झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों में से बीजेपी ने आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके सहयोगी आजसू पार्टी ने गिरिडीह सीट पर दर्ज की है। वही इंडिया गठबंधन ने पांच सीटों पर जीत हासिल की है। जेएमएम ने तीन और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।
कांग्रेस ने लोहरदगा और खूंटी सीट पर इस बार जीत हासिल किया है। ये दोनों सीटें कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही थी क्योकि इन दोनों सीटों पर 2019 के चुनाव में कांग्रेस बहुत कम वोटों से चुनाव हार गई थी। लोहरदगा सीट पर सुखदेव भगत ने 139138 वोट  से बड़ी जीत दर्ज की है। खूंटी सीट पर भी कालीचरण मुंडा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को करीब डेढ़ लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया है।

Loksabha Election 2024 Result :सुखदेव भगत ने लोहरदगा सीट कांग्रेस की झोली में डाली, निशिकांत, अन्नपूर्णा, जोबा मांझी और नलिन सोरेन ने जीत किया दर्ज
जेएमएम की जोबा मांझी ने बीजेपी की गीता कोड़ा को सिंहभूम सीट पर 168402 वोटों से हराया है। राजमहल सीट पर विजय हांसदा ने एक बार फिर बड़ी जीत दर्ज की है। दुमका सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सीता सोरेन को नलिन सोरेन ने शिकस्त दी है।
गोड्डा सीट पर बीजेपी के निशिकांत दुबे ने कांग्रेस के प्रदीप यादव को एक लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। पलामू सीट पर बीडी राम ने आरजेडी की ममता भुईयां को 2 लाख 88 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कोडरमा सीट पर साढ़े तीन लाख से ज्यादा वोटों से माले उम्मीदवार विनोद सिंह को शिकस्त दी है। धनबाद सीट पर बीजेपी के ढुल्लू महतो ने करीब तीन लाख वोट से बड़ी जीत दर्ज की है। चतरा में कालीचरण मुंडा ने 2 लाख से ज्यादा वोट से जीत हासिल किया है। रांची सीट पर संजय सेठ ने करीब एक लाख 20 हजार वोट से, जमशेदपुर सीट से विद्युतवरण महतो ने 2 लाख 77 हजार से ज्यादा वोट से जीत दर्ज किया है। हजारीबाग सीट पर मनीष जायसवाल ने 2 लाख 76 हजार से ज्यादा वोटों से कांग्रेस के जेपी पटेल को हराया है। वही गिरिडीह सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने 80 हजार से ज्यादा वोटों से जेएमएम के मथुरा महतो को हराया है।

See also  देवघर SP को चुनाव आयोग ने हटाया, फरार आरोपी द्वारा निशिकांत दुबे के खिलाफ FIR दर्ज किये जाने की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Jharkhand में BJP के बड़े नामों को करना पड़ा हार का सामना, अर्जुन मुंडा, सीता सोरेन और गीता कोड़ा को चुनाव में मिली शिकस्त

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now