लोकसभा चुनाव 2024: का चुनाव नतीजों के साथ खत्म हो चुका है । अब हारी जीत के विश्लेषणों , वोट के समीकरण और आंकड़ों के अध्ययन का दौर शुरु हो चुका है । पीएम मोदी का स्ट्राइक रेट इतना क्यों गिरा और बीजेपी का प्रदर्शन दस सालों में सबसे खराब कैसे रहा इसकी चर्चा शुरु हो चुकी है । कांग्रेस और बीजेपी के स्ट्राइक रेट पूरे देश में इस बार चर्चा का विषय है ।
आंकड़ों के जरिए हम आपको समझाने की कोशिश करते हैं कि किस तरह बीजेपी और कांग्रेस जहां आमने-सामने मुकाबला कर रहे थे वहां कौन किस पर भारी पड़ा यानी स्ट्राइक रेट में किसने बाजी मारी ।
2024 Loksabha Election
2024 के आम चुनाव में पूरे देश में बीजेपी और कांग्रेस 286 सीटों पर आमने-सामने थी । जिसमें से बीजेपी ने 180 सीटें जीती जबकि स्ट्राइर रेट रही 62.9 % कांग्रेस ने आमने सामने की लड़ाई में 83 सीटें जीतीं और स्ट्राइर रेट 29 प्रतिशत थी ।
2019 Loksabha Election
2019 के चुनाव पर नजर डालें तो बीजेपी और कांग्रेस ३७४ सीटों पर आमने-सामने थीं और बीजेपी को २५७ सीटों पर जीत हासिल हुई थी और स्ट्राइर रेट थी 68.8.प्रतिशत जबकि कांग्रेस को सिर्फ 31 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी और स्ट्राइक रेट था सिर्फ 8.3 प्रतिशत ।
2014 Loksabha Election
2014 के चुनाव पर नजर डालें तो बीजेपी और कांग्रेस 370 सीटों पर आमने-सामने की फाइट में थी और बीजेपी को 236 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और स्ट्राइक रेट थी 63.7। कांग्रेस का प्रदर्शन सिर्फ 36 सीटों पर जीत का था और स्ट्राइर रेट थी 9.7 प्रतिशत
झारखंड में कांग्रेस और बीजेपी का मुकाबला
झारखंड में इस चुनाव में 7 सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने थी जिसमें बीजेपी का स्ट्राइक रेट 71 रहा और कांग्रेस का 29 जबकि २०१९ के चुनाव में दोनों 7 सीटों पर आमने-सामने थी और बीजेपी का स्ट्राइर रेट 86 प्रतिशत था जबकि कांग्रेस का 14 प्रतिशत
राज्यों में बीजेपी और कांग्रेस का मुक़ाबला
2019 और 2024 के बीच प्रत्यक्ष मुकाबलों में BJP और कांग्रेस के स्ट्राइक रेट में हुए बदलावों पर राज्यों के लिहाज़ा से इस तरह देख सकते हैं:
1. कर्नाटक
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 95% से घटकर 64% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 5% से बढ़कर 36% हो गया।
2. राजस्थान:
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 100% से घटकर 61% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 0% से बढ़कर 35% हो गया।
3. तेलंगाना:
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 24% से बढ़कर 47% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 18% से बढ़कर 47% हो गया।
4. उत्तर प्रदेश:
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 80% से घटकर 59% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 2% से बढ़कर 41% हो गया।
5. महाराष्ट्र:
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 94% से घटकर 40% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 6% से बढ़कर 60% हो गया।
6. हरियाणा:
– भाजपा का स्ट्राइक रेट 100% से घटकर 44% हो गया।
– कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 0% से बढ़कर 56% हो गया।







