Rahul Gandhi ने शेयर बाजार के गिरने पर उठाये सवाल, कहा-PM ने जनता को निवेश की सलाह क्यों दी, JPC से हो जांच

Picture of Live Dainik

Live Dainik

June 6, 2024

Rahul Gandhi ने शेयर बाजार के गिरने पर उठाये सवाल, कहा-PM ने जनता को निवेश की सलाह क्यों दी, JPC से हो जांच

दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शेयर बाजार में निवेश को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कैबिनेट से सदस्यों द्वारा दिये गए बयान को लेकर सवाल खड़े किये है। राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल की वजह से शेयर बाजार में लोगों के 30 लाख करोड़ रूपये डूब गए, इसकी क्रोनोलॉजी समझिए। एग्जिट पोल एक घोटाला था। इसकी जेपीसी से जांच होनी चाहिए।

Kangana Ranaut को चंढ़ीगढ़ एयरपोर्ट पर मारा थप्पड़, महिला सिपाही जवान ने सिक्योरिटी चेक के दौरान मार थप्पड़
राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार हमने यह नोट किया कि चुनाव के समय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, वित्त मंत्री ने शेयर बाज़ार पर टिप्पणी दी। प्रधानमंत्री ने दो-चार बार कहा कि शेयर बाज़ार तेज़ी से बढ़ने जा रही है… उनके मैसेज को वित्त मंत्री और गृह मंत्री ने भी आगे बढ़ाया। अमित शाह कहते हैं 4 चार जून से पहले शेयर खरीदें। प्रधानमंत्री ने भी यही कहा और 28 मई को फिर से दोहराया… 3 जून को शेयर बाज़ार सारे रिकॉर्ड तोड़ देता है और 4 जून को शेयर बाज़ार नीचे चला जाता है।”

See also  Rahul Gandhi के आने के बाद क्या लोहरदगा में चमरा फैक्टर हो गया फेल! ओवैसी वाली राजनीति सामने आने से बदल रही है तस्वीर

Nitish Kumar के नेतृत्व में होगा 2025 में होने वाला बिहार विधानसभा का चुनाव, BJP ने कर दी घोषणा
उन्होने आगे कहा कि “इसमें भाजपा के सबसे बड़े नेताओं ने कहा है और रिटेल इंवेस्टर को मैसेज दिया है… उनके पास जानकारी थी कि भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने वाला है, वे जानते थे की 3-4 जून को क्या होने वाला है… 30 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और हज़ारों-लाखों करोड़ रुपए का चुने हुए लोगों को फायदा हुआ है, हम प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, जिन्होंने एग्जिट पोल किया उनपर और विदेशी निवेशक पर जांच चाहते हैं।”

See also  रांची में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली,पुलिस ने 4 आरोपियों किया गिरफ्तार,हथियार और जिंदा कारतूस बरामद

स्टॉक मार्केट घोटाले से जुड़े राहुल गांधी 3 सवाल:

1. PM नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देश की जनता को बाजार में निवेश करने की सलाह क्यों दी?

2. प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने दोनों इंटरव्यू अडानी के उन चैनल्स को दिए , जिनके ऊपर SEBI की जांच जारी है। ऐसे में उन चैनल्स का क्या रोल है?

3. BJP, फेक Exit Poll वालों और विदेशी निवेशकों के बीच क्या रिश्ता है? इसलिए हम इस घोटाले के खिलाफ JPC जांच की मांग चाहते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now