लोहरदगाः गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड़ स्थित उनके आवास पर लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने मुलाकात की। दोनों नेताओं में क्षेत्र ,राज्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में लंबी बातचीत हुई । राज्य में विकास की बहुत संभावनाएं हैं । राज्य के विकास के लिए खनिज संसाधन, कृषि, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण क्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। झारखंड दुनिया के सबसे बड़े खनिज भंडारों में से एक है। खनिज उद्योग राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण है लेकिन इसे पर्यावरण के अनुकूल तरीके से विकसित करने की आवश्यकता है। कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सिंचाई, आधुनिक तकनीक और बीच की आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पर्यटन को बढ़ावा देकर राज्य में आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ा सकते हैं। झारखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के सरकार एवं गैर सरकारी दोनों स्तर पर काम करने की जरूरत है ।आदिवासी, दलित एवं अल्पसंख्यकों के विकास एवं उनके विकास में चल रहे योजनाओं में गति देने की बात हुई। सांसद सुखदेव भगत ने लोहरदगा में बने नये समाहरणालय भवन का शीघ्र उद्घाटन करने के संदर्भ में भी मुख्यमंत्री से चर्चा की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, विकास से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

Leave a CommentLeave a Comment
Recent Posts
- India vs South Africa 1st T20I:कटक में इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया
- सदन में भिड़ गए प्रदीप यादव और इरफान अंसारी, कांग्रेस के दोनों विधायकों की ‘कहासुनी’ पर स्पीकर को आया ‘गुस्सा’
- बिहार के मोतिहारी में बेची गई दुमका की नाबालिग लड़की, महिला समेत चार गिरफ्तार
- सेरेंगदाग माइंस में ट्रक समायोजन को लेकर हिंडाल्को पर वादा खिलाफी का आरोप, घंटो रहा कांटा जाम, टकराव कम करने के लिए हिंडाल्को प्रबंधन ने दिया आश्वासन
- बिहार का सहायक जेलर यौन शोषण में गिरफ्तार, झूठी शादी केस में महिला ने काट ली थी नस
- बिहार के नवादा में मानवता शर्मसार, मां का शव ले जाने के लिए नहीं मिला एंबुलेंस, स्ट्रेचर दिया, बदले में पत्नी-बेटे को रखा गिरवी
- लड़की के स्तन पकड़ना रेप का प्रयास नहीं, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से SC नाराज
- रांची के तीन बस टर्मिनल की बदलेगी सूरत, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश; मिलेगी हाईटेक सुविधाएं








