इरफ़ान अंसारी के विवादित बयान पर जामताड़ा में दर्ज हुई एफआईआर, एसटी आयोग ने भी भेजा नोटिस

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 26, 2024

Sita Soren and Irfan ansari

जामताड़ाः कांग्रेस के प्रत्याशी और मंत्री इरफ़ान अंसारी के कथित अमर्यादित बयान के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जामताड़ा के निर्वाचन पदाधिकारी ने इस मामले में जामताड़ा  थाने में एफआईआर दर्ज की है ।

irfan ansari

एसटी आयोग ने किया समन

इतना ही नहीं इरफ़ान अंसारी के मामले को बीजेपी यूं ही नहीं छोड़ने वाली है । राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने इरफ़ान अंसारी के मामले को झारखंड सरकार को नोटिस भेज दिया है । आयोग ने तीन दिन के अंदर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है ।

महिला कार्यकर्ताओं ने खोल दिया मोर्चा

इससे पहले  बीजेपी की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। रांची के धुर्वा स्थित इरफ़ान अंसारी के आवास पर प्रदर्शन कर विरोध जताया । चुनावी माहौल में बीजेपी इस मुद्दे को भुनाते हुए कांग्रेस पर दवाब बना रही है ।

बढ़ रहा है जेएमएम का कुनबा, पलामू से कामेश्वर बैठा हेमंत से मिले, बिशुनपुर से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी अशोर उरांव भी जेएमएम में शामिल

See also  RSS नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान- 'अहंकार ने बीजेपी को 240 पर रोका, राम विरोधी को 234 पर, ये प्रभु का न्याय है'
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now