LOHARDAGA:लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुखदेव भगत एक्शन मोड में हैं। मंगलवार को किस्को प्रखंड सभागार में आयोजित हाई-प्रोफाइल समीक्षा बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की मैराथन समीक्षा की। इस बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान सांसद ने प्रखंड विकास पदाधिकारी सह, अंचल अधिकारी (सीओ), थाना प्रभारी सहित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समीक्षा बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, जनकल्याण, सड़क, पेयजल समेत विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस वर्ष soil हेल्थ कार्ड किस्को प्रखंड में एक किसानों को नहीं बना है जिस पर सांसद ने नाराजगी व्यक्त किये 45 म्यूटेशन लंबित है, जमीन का जो सर्वे हुआ उसमें काफी त्रुटियां हैं ।

हिंडालको पाखरएवं देवदरिया में जमीन मालिक को मुआवजा नहीं दिया है। प्रखंड में बेहतर स्वास्थ्य उपलब्ध कराने का आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।इस दौरान कई विभागीय कमियां और योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि कुछ योजनाओं में केंद्र एवं राज्य स्तर पर फंड आवंटन की समस्याएं भी सामने आई हैं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाएगी बैठक में प्रखंड स्तर के सभी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। जनता से जुड़े गंभीर मुद्दों और शिकायतों के आधार पर अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यालयों से निकलकर गांवों में जाएं और धरातल पर काम करें, तभी योजनाओं का वास्तविक लाभ आम लोगों तक पहुंचेगा। बैठक को सकारात्मक और परिणामदायी बताते हुए सांसद ने कहा कि इस तरह की समीक्षात्मक बैठकों से प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी। मौके पर संदीप गुप्ता ,आलोक कुमार साहू साजिद अहमदचंगू दयानंद उरांव, नेसार अहमद ,शाहिद अहमद वेलू कमिल टोपनो ,मीना देवी, चांदमुनी उरांव, रंथू उरांव,रामदेव उरांव, मो जिलानी,कुददुस अंसारी, शनिचरवा उरांव,बबलू खान,मो खुदिया ,कुददूस दबंग , नुसरत अंसारीबिजय चौहान, राधेश्याम साहू, सोनू कुरैशीसहित काफी संख्या में कांग्रेसजन एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।








