लोहरदगा में अपराधियों का तांडव: व्यवसायी की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम, पेट्रोल पंप में लूट की कोशिश से दहशत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 30, 2026

लोहरदगा: शहर में गुरुवार को अपराधियों ने दिन दहाड़े एक और सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी। पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर में घुसकर बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार शुभम कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना से पूरे शहर में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मृतक शुभम कुमार मूल रूप से किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र थे। वर्तमान में उनका परिवार किस्को मोड़ में रहता है। शुभम पतराटोली में अनिल साहू के मकान में किराये पर दुकान चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार होकर दुकान पहुंचे। दोनों सीधे दुकान के अंदर गए और शुभम पर गोली चला दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर बाइक से फरार हो गए।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 8.26.18 PM 1

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में शुभम को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सदर थाना पुलिस और वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच शुरू कर दी। हत्या से नाराज लोगों ने पावरगंज चौक को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को मुआवजा और शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। जाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के तार उसी दिन अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में हुई लूट की असफल कोशिश से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

See also  पुलिस हाजत में हुई मौत मामले में रामगढ़ DSP की आई जांच रिपोर्ट, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

Untitled design 2 17
पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले का जल्द खुलासा कर आरोपितों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।
स्टेशनरी दुकानदार की गोली मारकर हत्या
जानकारी के अनुसार पतराटोली स्थित प्रिया स्टोर नामक स्टेशनरी दुकान में दो अपराधी पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचे और दुकान में घुसते ही दुकानदार शुभम कुमार को गोली मार दी। गोली लगने से शुभम की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक शुभम कुमार मूल रूप से किस्को थाना क्षेत्र के नारी नवाडीह गांव निवासी सुनील प्रसाद के पुत्र थे। वर्तमान में उनका परिवार शहर के किस्को मोड़ में रहता है। शुभम पतराटोली में किराए के कमरे में दुकान चलाते थे।घटना के बाद उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
घटना से नाराज लोगों ने पावरगंज चौक को जाम कर दिया और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

See also  झारखंड में विधायकों के हैदराबाद जाने पर लगा ग्रहण, खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट से वापस लौटे विधायक

WhatsApp Image 2026 07 30 at 8.26.18 PM

पेट्रोल पंप में भी लूट की कोशिश
इसी बीच पतराटोली स्थित एक पेट्रोल पंप पर भी अपराधियों ने हथियार के बल पर कैश काउंटर लूटने की कोशिश की। हालांकि कर्मचारियों के विरोध के बाद अपराधी वहां से भाग निकले। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

WhatsApp Image 2026 07 30 at 8.33.20 PM
एक ही गिरोह पर संदेह
सूत्रों के अनुसार, हाल ही में अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में लूटपाट की कोशिश करने वाले अपराधी ही इन दोनों घटनाओं में शामिल हो सकते हैं। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
एसपी ने दिए गिरफ्तारी के निर्देश
एसपी सादिक अनवर रिजवी ने बताया कि अपराधियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शहर में बढ़ी दहशत
एक ही दिन में हत्या और लूट की कोशिश जैसी घटनाओं ने शहरवासियों को झकझोर दिया है। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

See also  पटना में तेज रफ्तार इनोवा ने 17 लोगों को रौंदा, 7 लोगों की हालत गंभीर, शराब के नशे में कारोबारी का बेटा चला रहा था कार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now