लोहरदगा में सरहूल महोत्सव में शामिल हुए मंत्री रामेश्वर उरांव, धीरज साहू, सुखदेव भगत और समीर उरांव, शहर में निकाली गई शोभायात्रा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

April 11, 2024

लोहरदगा : प्रकृति पर्व सरहुल के मौके पर गुरुवार को शहरी क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र में निकाली गई सरहुल शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के महिला-पुरुष, बच्चे, युवा एवं अधेड़ शामिल हुए। सभी ढोल और मांदर की थाप पर लोग थिरकते हुए नजर आए। पारंपरिक वेशभूषा में आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। शोभायात्रा की अगुवाई आदिवासी समाज के प्रतिनिधि और गणमान्य लोग कर रहे थे। शोभायात्रा की भव्यता देखते ही बन रही थी। आगे-आगे जिले के गणमान्य लोग, पाहन और पुजार चल रहे थे। वहीं उनके पीछे आदिवासी समाज के लोग झूमते-गाते हुए चल रहे थे। इससे पहले झखरा कुंबा में पारंपरिक रूप से पाहन-पुजार द्वारा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। महिलाओं द्वारा लोकगीत गाया गया। अनुष्ठान में सभी लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ अपनी सहभागिता निभाई। पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। यहां पर पूर्व राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू, झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव, पूर्व विधायक सह लोस चुनाव में इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत, एनडीए से भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव, कांग्रेसी नेता रोहित उरांव, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल, अशोक यादव, निशीथ जायसवाल, बिरसा उरांव, सुखदेव उरांव, सुखैर भगत शामिल हुए। इसके उपरांत शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। लोग शोभायात्रा में झूमते-गाते हुए और खुशियां मनाते हुए नजर आए।  सांसद और भाजपा के प्रत्याशी समीर उरांव भी मांदर बजाते हुए सभी को सरहुल की बधाई दे रहे थे। प्रकृति पर्व सरहुल का उत्साह लोगों के चेहरे पर साफ तौर पर नजर आ रहा था। सरहुल शोभा यात्रा की परंपरा एक नए जीवन का संदेश देती है। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। लोगों ने शोभायात्रा के दौरान अनुशासन और संयम का भी परिचय दिया।

See also  Lohardaga में हाथियों का आतंक, कैरो में हाथी के भय से भाग रहे युवक की कुएं में गिरने से मौत

sarhul utashv

केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में लोहरदगा जिले के आदिवासी सामाजिक संगठनों आदिवासी छात्र संघ, जिला राजी पड़हा, जिला राजी पड़हा प्रार्थना सभा, लोहरा समाज, आदिवासी खेरवार समाज सहित अन्य आदिवासी समाज के लोगों द्वारा गुरुवार को धूमधाम के साथ भव्य रूप से सरहुल शोभायात्रा निकाली गई। तीन सामाजिक मान्यता प्राप्त पूजा स्थल झखरा कुंबा, नदिया मैना बगीचा और कचहरी मोड़ देशवाली को सुंदर तरीके से सजाया गया था। सरहुल पूजा पाहन, पुजार और महतो द्वारा की गई। सरहुल पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण और अतिथियों को स्वागत किया गया। उसके बाद शोभा यात्रा निकाली गई, जो मेनका सिनेमा हाल होते हुए बड़ा तालाब, शास्त्री चौक, गुदरी बाजार, राणा चौक, मिशन चौक, बरवा टोली चौक, अजय सिंह पार्क, कस्तूरबा विद्यालय, अलका सिनेमा, न्यू रोड, पावरगंज चौक होते हुए कचहरी मोड़ देशवाली की टीम से मिलकर एक साथ नदिया मैना बगीचा के लिए पहुंची। शोभा यात्रा का स्वागत करते हुए पूजा विसर्जन स्थल तक स्वागत समिति नदिया, हरमू रघु टोली और करचा टोली लेकर गई एवं स्थानीय पाहन, पुजार और महतो द्वारा सूप बैठाने की परंपरा को पूरा किया गया।

See also  लोहरदगाः दो बच्चों की डोबा में डूबने से मौत, गर्मी से राहत के लिए गए थे नहाने

lohardaga sarhul samir sarhulsarhulsarhul puja dancesukhdev dhol

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now