लोहरदगा में दर्दनाक हादसाः बाराती गाड़ी और हाइवा में भीषण टक्कर, तीन बच्चों की मौत, 17 घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

March 22, 2024

लोहरदगा : इस वक्त की बड़ी खबर लोहरदगा के कुडू के टाटी मोड़ से आ रही है जहां भयंकर सड़क हादसा हुआ है। बाराती गाड़ी और हाइवा के बीच भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना में 17 लोग घायल है जिनमें से 10 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को रांची रिम्स रवाना किया जा रहा है।

सभी मृतक और घायल गुमला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के बनालात फटीटांड़ गांव के बताए जा रहे हैं। बताया जाता है कि गुमला जिले के विशुनपुर थाना क्षेत्र के बानालात फटीटांड से बारात रांची के कांके गई हुई थी। शाम में विवाह के बाद सभी बाराती महालक्ष्मी यात्री बस संख्या जेएच01ईए-8810 से वापस लौट रहे थे। इसी बीच लोहरदगा से चिप्स अनलोड कर कुडू लौट रहे हाईवा संख्या जेएच01एफए-2496 के साथ टाटी चौक के समीप सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना में तीन नाबालिग बच्चों की मौत हो गई है। इसमें एक आठ माह का बच्चा भी शामिल है। मृतकों में प्रियंका कुजूर (पांच वर्ष) व सुमंती खेरवार (छह वर्ष) और एक आठ माह का बच्चा शामिल है। घायलों में हाईवा का चालक भरनो निवासी इलताफ अंसारी, विनित उरांव (30 वर्ष), विनोद उरांव (25 वर्ष), अनिता कुमारी (14 वर्ष), बलराम उरांव (32 वर्ष), बरियो उरांव (40 वर्ष), छत्रपाल उरांव (40 वर्ष), हीरालाल उरांव, कलामुनी देवी सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई थी।

See also  झारखंड में नल जल योजना में गड़बड़ी का मामला संसद में उठा, BJP सांसद ने कहा मोदी के संकल्प को फेल करने की हो रही है साजिश

सभी घायलों का कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद 18 घायलों को रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं सात घायलों का इलाज कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी किया जा रहा है। कई घायलों को लोहरदगा सदर अस्पताल भी भेजा गया है। दुर्घटना के पीछे की वजह दोनों वाहनों की रफ्तार बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि दोनों ही वाहन चालकों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। बस में घायल यात्रियों को बड़ी मुश्किल से किसी प्रकार से निकाल गया। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। शादी-विवाह की खुशियां शोक में तब्दील हो गई है। घटना में प्रभावित लोगों के स्वजन कुडू और लोहरदगा पहुंचे हुए थे। शवों का पोस्टमार्टम शनिवार को लोहरदगा सदर अस्पताल में किया जाएगा। कुडू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

See also  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सास का निधन, विद्यावती देवी ने 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

accident 2lohardaga

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now