Lohardaga में चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन समिति के संरक्षक बलराम कुमार ने फीता काटकर किया

लोहरदगा: शहर के बीच स्थित चंद्रशेखर आजाद चौक तेतरतर दुर्गा पूजा समिति के भव्य पूजा-पंडाल का उद्घाटन समिति के आजीवन संरक्षक बलराम कुमार ने फीता काटकर किया। मौके पर मां की आरती कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भक्तजनों को संबोधित करते हुए बलराम कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा जैसे सार्वजनिक आयोजन से सामाजिकता बढ़ती है। पूजा पाठ के साथ लोग एक-दूसरे से मिलते हैं। यह पर्व त्योहार हमारी सभ्यता, संस्कृति के अलावा भाईचारे का भी प्रतीक है। हम इसे शक्ति की पूजा कहते हैं। बलराम कुमार ने कहा कि नवरात्र में मां दुर्गा के रूप में शक्ति की पूजा होती है। यह नारी सम्मान का प्रतीक है। मां एक शक्ति है, नौ दिनों तक मां दुर्गे की हम पूजा अर्चना करते हैं। इसलिए कि माता अत्याचार, दुराचार से समाज को बिगाड़ने वाले तत्वों का संहार करती है। इस पंडाल के उद्घाटन मौके पर बलराम कुमार के साथ पुरोहित चंद्रशेखर मिश्रा, दिलीप कांस्यकर, गोपी कृष्ण कुंवर, राम जतन साहू, रामकुमार साहू, विकास वर्मा, रणधीर सिन्हा, संजय गुप्ता, सुरेंद्र साहू, जयशंकर मिश्रा, प्रशांत खत्री, रितेंद्र महतो, निश्चय वर्मा, चंदन साहु, अंकित वर्मा, सूरज वर्मा, छोटा सूरज, रुद्र कुमार, बबलू यादव, अमित महतो, अभिषेक वर्मा, सचिन सिन्हा, निखिल वर्मा, अनिकेत केशरी, रुद्र खत्री आदि मौजूद थे।

6 28 22 210 29 23 21 210 35 2

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now