रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार, तीन दिन में गिर सकता है पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 13, 2026

रांची में 14 से 17 जुलाई तक हल्की बारिश के आसार, तीन दिन में गिर सकता है पारा

रांचीः मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कई दिनों तक बादल छाये रहेंगे। अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। राजधानी रांची में 14 से 17 जुलाई तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाये रहेंगे। अगले तीन दिनों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।
पिछले 24 घंटे में गोड्डा जिले के पाथरगामा में सर्वाधिक 33.2 मिमी बारिश दर्ज की गयी, वहीं अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में और न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लोहरदगा में दर्ज किया गया। संताल परगना और कोल्हान के कुछ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में स्थिति सामान्य रह सकती है। मौसम केंद्र ने 13 और 14 जुलाई के लिए राज्य के कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। 13 जुलाई को गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश होने का अनुमान है। 14 जुलाई को चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़ सहित कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट रहेगा।

See also  जेडीयू विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बचे, काफिले में चार गाड़ियां आपस में टकराई
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now