गिफ्ट का झांसा दे कमरे में बुलाया, 6 साल की बच्ची से लड़कों ने किया गैंगरेप

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 5, 2025

A young woman was gang-raped while returning from a wedding ceremony in Gumla, Jharkhand. The accused took her with them on the pretext of giving her a lift

झारखंड के बोकारो से एक शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। बोकारो जिले में छह साल की मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले तीनों लड़के नाबालिग हैं। उन्होंने खेलने के बहाने बच्ची को कमरे में बुलाया और गिफ्ट का झांसा देकर बारी-बारी से बच्ची के साथ रेप किया।

गैंगरेप के अगले दिन जब बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो मामले का खुलासा हो गया। खुलासा होने के बाद परिजनों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। मामला बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के मखदूमपुर इलाके का है। यहां तीन नाबालिग लड़के एक छह साल की बच्ची के साथ खेल रहे थे।

झारखंड में शीतलहर का प्रकोप, सरकार ने सभी स्कूलों को बंद करने का दिया निर्देश

खेलने के दौरान तीन लड़कों ने बच्ची को गिफ्ट देने का झांसा दिया और एक घर के कमरे में ले गए। कमरे में ले जाकर लड़कों ने बच्ची का हाथ-पैर बांध दिया और बारी-बारी से उसका रेप किया। रेप के बाद बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची किसी तरह घर पहुंच गई थी। बीते 27 दिसंबर को जब बच्ची लड़खड़ाकर चलने लगी तो परिजनों ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के बाद बच्ची ने हैवानियत की पूरी कहानी बयां कर दी।

See also  Dream 11 पर लगाए 49 रुपए और जीत लिए तीन करोड़, पलामू का मजदूर बन गया करोड़पति

जानकारी के अनुसार 27 दिसंबर को जब परिजनों ने देखा की बच्ची लड़खड़ाकर चल रही है। इस दौरान जब बच्ची शौच के लिए गई तो दर्द से तड़प उठी। बाद में परिजनों उससे पूछताछ की तो लड़की ने पूरी सच्चाई बता दी।

इस मामले की जानकारी पुलिस को लगने पर तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। बच्ची की मेडिकल जांच कर ली गई है। पुलिस ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि तीनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

एक मिनट में जीभ से रोके 57 पंखों के ब्लेड, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ तेलंगाना के ‘ड्रिल मैन’ का नाम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now