- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माओवादी के चार मददगार को किया गिरफ्तार

लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, माओवादी के चार मददगार को किया गिरफ्तार

लातेहारः माओवादी और उसके दस्ते के द्वारा लेवी की मांग को लेकर की जा रही घटनाओं के बाद लातेहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माओवादियों के चार मददगार को गिरफ्तार किया है। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने मनोहर गंझू दस्ते के चार मददगार को गिरफ्तार किया गया।
तीन अप्रैल को लातेहार के तिलैयादामर, तुरीसोत के जंगल में दो लाख रुपए लेवी के रूप में नहीं देने पर माओवादी मनोहर गंझू और उसके दस्ते ने CMPDI के साइट पर कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी। उनके मोबाइल फोन लूट लिये थे और वहां मौजूद दो बोलेरो, दो कैम्पर, दो ट्रक और मशीन में आग लगा दी थी।

गिरिडीह में तीन बच्चों के साथ मां ने लगा दी कुएं में छलांग, तीनों की हो गई मौत
इस घटना को अंजाम देते समय मुरपा, महुआटांड एवं अन्य क्षेत्रों में रहकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखने वालें और घटना के पहले एवं घटना के बाद माओवादियों को खाना खिलाने के साथ रास्ता बताने में सहयोग करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये लोग स्थानीय ठेकेदार, बीड़ी पत्ता व्यवसाय एवं विकास संबंधी कार्यो में लगे ठेकेदार से लेवी उठाकर माओवादियों को दिया करते थे।

See also  लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों का गांजा किया बरामद, रांची से मेदिनीनगर की ओर जा रहा था ट्रक

रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी
पुलिस ने लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र के राजकुमार भगत, अरूण गंझू, छत्तीस गंझू और गोविंद गंझू को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 21 पीस मोबाइल बरामद किया गया है। बालूमाथ डीएसपी बिनोद रवानी के नेतृत्व में बनी एसआईटी जिसमें चंदवा थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, चंदवा थाना के रणधीर कुमार, बालूमाथ थाना प्रभारी हुसैन डांग, पिके प्रभारी मुरपा अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक श्रवण कुमार शामिल थे, उन्होने माओवादियों के मददगार को गिरफ्तार किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now