- Advertisement -
CM-Plan AddCM-Plan Add

गिरिडीह में तीन बच्चों के साथ मां ने लगा दी कुएं में छलांग, तीनों की हो गई मौत

गिरिडीह में तीन बच्चों के साथ मां ने लगा दी कुएं में छलांग, तीनों की हो गई मौत

गिरिडीहः देवरी थाना क्षेत्र के खसलोडीह गांव में एक ह्रदय विदारक घटना सामने आई है। तीन मासूम बच्चों के साथ मांग ने कुएं में छलांग लगा दी है।इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गयी. जबकि महिला की हालत गंभीर है। मृतकों में 6 वर्षीय अविनाश कुमार, 3 वर्षीय रानी कुमारी और 2 साल की फूल कुमारी शामिल है। महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है।

रांची में सेना की नकली वर्दी बरामद, झारखंड ATS और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने की छापेमारी
बताया जाता है कि सुबह 11 बजे महिला कुएं के पास पहुंची। यहीं पर तीनों बच्चों के साथ महिला ने कुएं में छलांग लगा दी। महिला के कुएं में छलांग लगाते हुए एक व्यक्ति ने देखा तो शोर मचाया। शोर मचाने के बाद कई ग्रामीण जुटे और किसी तरह चारों को कुएं से निकाला। महिला तो बेहोश मिली लेकिन तीनों बच्चों ने दम तोड़ दिया।

AG ने DGP को 30 अप्रैल को माना रिटायर, 1 मई से सैलरी शून्य, केंद्र ने अनुराग गुप्ता की सर्विस को खत्म माना
जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के बाद महिला ने आत्महत्या का कदम उठाया और अपने तीन मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूद गयी। महिला को गंभीर हालत में गिरिडीह अस्पताल भेजवाया गया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।इस घटना को लेकर गांव में चर्चा है कि गुरुवार रात के समय पति सोनू चौधरी के साथ पत्नी की किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी विवाद में महिला ने उस वक्त बच्चों के साथ आत्महत्या करने का निर्णय लिया जब घर में कोई नहीं थे।

See also  पटना में देवर के प्यार में भाभी हुई पागल, पति को कमरे में बंद कर दिया बडा कांड, हो गई फरार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now