लैंडिंग के समय पायलट की आंखों में पड़ी लेजर लाइट, पटना में बड़ा विमान हादसा टला

लैंडिंग के समय पायलट की आंखों में पड़ी लेजर लाइट, पटना में बड़ा विमान हादसा टला

पटनाः पुणे से आयी इंडिगो की फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली थी लेकिन इस दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय फ्लैश (लेजर) लाइट चमकने से पायलट की आंखें चौंधियां गयीं, जिससे विमान असंतुलित होकर गिरते-गिरते बचा। घटना उस वक्त हुई जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E653 निर्धारित समय 6:40 बजे लैंडिंग के लिए नीचे उतर रही थी। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीजे की लेजर लाइट विमान की ओर मार दी, जिससे कॉकपिट में बैठे पायलट की आंखें चौंधिया गईं। कुछ समय के लिए विमान अस्थिर हो गया, लेकिन पायलट ने न सिर्फ नियंत्रण संभाला, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

ED Raid: 50 करोड़ का कुत्ता खरीदने वाले शख्स के घर पहुंची ईडी, छापेमारी में ऐसा मिला कि…
विमान जमीन से महज 300-400 मीटर ऊपर था और सचिवालय की तरफ से आकर रनवे पर लैंड करने ही वाला था, तभी फुलवारीशरीफ की तरफ से आयी एक तेज बीम (लेजर) लाइट पायलट के आंखों पर पड़ी। विमान रनवे से बहुत कम उंचाई पर था। लिहाजा विमान पर उसका नियंत्रण ढीला पड़ गया और असंतुलित होकर इसका लौंडिंग एंगल बदलने के कारण विमान के गिरने की भी आशंका उत्पन्न हो गयी, लेकिन संयोग से विमान का नोज और अगला लैंडिंग गियर सही एंगल में रनवे को छूने में सफल रहा।

बिहार में बन रहा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल, इलाज के लिए होंगे 5462 बेड, हेलीपैड की होगी व्यवस्था
विमान से उतरने के बाद पायलट ने इसकी सूचना एटीसी को दी। इनकी शिकायत पर एयरपोर्ट थाने की पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन का प्रयास किया। हालांकि वह उस स्त्रोत की खोज नहीं कर पायी, जिससे तेज लाइट आयी थीं। एयरपोर्ट प्रशासन को अब इस तरह की घटनाओं से सबक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और भी पुख्ता करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी कोई भी लापरवाही जानलेवा न साबित हो।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now