रांची में जमीन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांची में जमीन कारोबारी ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती

रांचीः राजधानी रांची के पुंदाग इलाके में जमीन कारोबारी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। गंभीर अवस्था में जमीन कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।

धनबाद में बंद घर से मिले चार जिंदा बम, पुलिस हिरासत में लिया गया एक युवक
रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के अमन ग्रीन सिटी में रहने वाले जमीन कारोबारी कैशर अमीन ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें परिजनों ने पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। कैसर के दोस्तों ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह (कैशर) अपने घर में ही थे कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। लोग जब दौड़कर कैशर के पास पहुंचे तो उसके सीने से खून निकल रहा था और उसकी लाइसेंसी पिस्टल पास में ही पड़ी हुई थी। कैशर को घायल अवस्था में देखकर उसके घर में चीख पुकार मच गई। जल्दबाजी में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

See also  सरहुल शोभा यात्रा के दौरान पिठोरिया में हुए हमले को लेकर आदिवासी समाज में विरोध, कार्रवाई के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम

पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल
कैसर के दोस्तों ने बताया कि कुछ दिनों से कैशर डिप्रेशन में चल रहा था। डिप्रेशन में ही आकर उसने अपनी जान देने की कोशिश की है। वहीं कैसर के परिजनों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती कैसर का इलाज किया जा रहा है।डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकालने की बात कही है, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।पुंदाग ओपी प्रभारी दीपक नारायण सिंह ने बताया कि जमीन कारोबारी कैसर अमीन ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है। लाइसेंसी पिस्टल को जब्त कर लिया गया है। फिलहाल कैसर अमीन डॉक्टरों की देखरेख में अस्पताल में भर्ती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now