DESK: नेपाल में आज मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया है। सोलुखुम्बु हेलीपैड पर दो हेलीकॉप्टरों के बीच टक्कर हो गई। लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टरों के आपस में टकरा जाने से एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

नेपाल पुलिस की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 8:11 बजे हुआ, जब ‘फिशटेल एयर’ और ‘डायनेस्टी एयर’ के हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान आपस में टकरा गए।पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए ‘प्रभु हेलीकॉप्टर’ के जरिए लुकला ले जाया गया। इस हादसे में मृतक की पहचान अभी नहीं हुई है।
Nepal में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर
माउंट एवरेस्ट के पास लैंडिंग के दौरान हादसा
#Nepal #BreakingNews #HelicopterCrash #NepalNews #AirAccident https://t.co/YEkuPLdnUR— Live Dainik (@Live_Dainik) November 3, 2026
लैंडिंग के दौरान टकराए हेलीकॉप्टर
घटनास्थल पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह माउंट एवरेस्ट क्षेत्र के फेरिचे में दो हेलीकॉप्टर आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।अधिकारियों ने बताया कि फेरिचे हेलीपैड पर उतरते समय 'फिशटेल एयर' और 'एयर डायनेस्टी' के हेलीकॉप्टर आपस में टकरा गए। 'फिशटेल एयर' के एक यात्री की मौत हो गई है और पायलट (कैप्टन) घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वे अभी और जानकारी जुटा रहे हैं।
'फिशटेल एयर' के हेलीकॉप्टर को कैप्टन प्रज्ज्वल केसी उड़ा रहे थे, जबकि 'एयर डायनेस्टी' के हेलीकॉप्टर की कमान कैप्टन रबिंद्र प्रजापति के पास थी। कैप्टन प्रजापति घायल हो गए हैं, जबकि मारे गए विदेशी पर्यटक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।अधिकारियों ने बताया कि 'सिमरिक एयर' का एक हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंच गया है और बचाव अभियान जारी है।







