पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 1, 2025

पलामू के हैदरनगर में दिनहाड़े चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

पलामूः शनिवार की सुबह हैदर नगर हाई स्कूल के मैदान में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान नीरज चंद्रवंशी उर्फ मंटू(22 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को हैदर नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सऊदी अरब में झारखंड के युवक की मौत, पुलिस और एक्सटॉर्शन गैंग के बीच एनकाउंटर में गई जान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक का घर हाई स्कूल मैदान के ठीक सामने है। घटना सुबह कुछ देर पहले की बताई जा रही है।गोलीकांड के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही हैदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

See also  सुबह जल्दी नहीं उठाने पर बेटे को मार दी थी गोली, प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को लेकर हुई थी बहस, हवलदार पिता दोषी करार
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now