सुरेश पासवान चुने गए RJD विधायक दल के नेता, हेमंत सोरेन कैबिनेट में मिल सकती है जगह

सुरेश पासवान चुने गए RJD विधायक दल के नेता, हेमंत सोरेन कैबिनेट में मिल सकती है जगह

रांची: देवघर विधानसभा सीट से जीतकर आये सुरेश पासवान को आरजेडी विधायक दल का नेता चुना गया है। सुरेश पासवान के मंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है हालांकि आरजेडी की ओर से पार्टी अध्यक्ष लालू यादव को इसके लिए अधिकृत कर दिया गया है।

झारखंड में करारी हार के बाद BJP के नेता दिल्ली तलब, नेता प्रतिपक्ष को लेकर केंद्रीय नेतृत्व लेगा बड़ा फैसला
सुरेश पासवान देवघर सीट से 39721 वोट से जीतकर आये है। उन्होने बीजेपी के नारायण दास को भारी वोटों के अंतर से शिकस्त दी। इस बार विधानसभा में आरजेडी के चार विधायक चुनकर आये है। हुसैनाबाद से संजय कुमार सिंह यादव, गोड्डा से संजय प्रसाद यादव और विश्रामपुर से नरेश प्रसाद सिंह चुनाव जीतकर आये है। सुरेश पासवान इससे पहले भी झारखंड सरकार में मंत्री रह चुके है लेकिन 2014 और 2019 के चुनावों में उन्हे हार का सामना करना पड़ा था। 2019 के चुनाव में आरजेडी के केवल एक विधायक सत्यानंद भोक्ता चतरा से चुनाव जीतकर आये थे और हेमंत कैबिनेट में मंत्री बने थे इस बार आरजेडी ने बेहतर प्रदर्शन किया है और उसके चार उम्मीदवार जीतकर आये है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now