लेडी वकीलों ने मुझे आंख मारी तो उनको अच्छे आदेश मिले, पूर्व SC जज के बयान पर बवाल

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 22, 2025

katju_

अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने एक बार फिर बखेड़ा कर दिया है। इस बार मामला कोर्ट के अंदर का है और इसीलिए विवाद तेज होता नजर आ रहा है। काटजू ने हाल ही में एक महिला वकील को विवादास्पद सुझाव दिए हैं जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है। उन्होंने कथित तौर महिला वकील को जज के सामने आंख मारने का सुझाव दिया है।

दरअसल एक महिला वकील सोशल मीडिया पर उनसे सलाह लेने आई थी कि अदालत में किसी मामले पर प्रभावी ढंग से बहस कैसे की जाए। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए काटजू ने लिखा, “जिन सभी महिला वकीलों ने अदालत में मुझे आंख मारी, उन्हें अनुकूल आदेश मिले।” ट्वीट वायरल होने के बाद इसे डिलीट कर दिया गया।

अमेरिका में भूकंप के भयानक झटके, रिक्टल स्केल पर 8.0 रही तीव्रता

See also  SC/ST कोटा वाली नौकरियों का बड़ा हिस्सा क्रीमी लेयर वाले पा जाते हैं, इसी वर्ग के गरीब रह जा रहे: CJI गवई

हालांकि डिलीट होने से पहले काटजू का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया था। लोग इसकी स्क्रीनशॉट को शेयर कर इस तरह की टिप्पणी को न्यायपालिका का अपमान बता रहे हैं। वहीं एक वकील ने ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “ट्वीट अब हटा दिया गया है। लेकिन उनके द्वारा दिए गए सभी आदेशों की फिर से समीक्षा की जानी चाहिए।”

बता दें कि काटजू मद्रास और दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाल चुके हैं, जिसके बाद वे 2006 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने थे। वह 2011 में सुप्रीम कोर्ट के जज के पद से रिटायर हुए थे। अपने बयानों की वजह से वह कई बार विवाद खड़ा कर चुके हैं।

तेजप्रताप यादव के नये खुलासे से खलबली, कहा- 5 लोगों ने मिलकर मेरी जिंदगी तहस-नहस किया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now