- Advertisement -
nashacm1nashacm1
- Advertisement -
nashacmaadnashacmaad
- Advertisement -
krishi vyapar mela 2026

सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में रीतलाल यादव सहित 4 आरोपियों ने किया सरेंडर, मिली जमानत

Picture of Live Dainik

Live Dainik

October 8, 2025

विधायक और आरजेडी उम्मीदवार रीतलाल यादव के ठिकानों पर छापेमारी, चुनाव से पहले बाहुबली पर दबिश

बिहारः चर्चित भाजपा नेता सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश धनंजय कुमार मिश्रा ने दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव समेत चार को नियमित जमानत दी। पटना हाई कोर्ट के आदेश पर इस हत्याकांड में जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव, श्रवण यादव, सुनील यादव और रंजन कुमार उर्फ बेंगा ने मंगलवार को पटना सिविल कोर्ट स्थित एमपी-एलएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

इसके बाद सभी ने अपना-अपना बेल बॉन्ड दाखिल किया। बेल बॉड दाखिल करने के बाद विशेष अदालत ने रीतलाल यादव समेत चारों को नियमित जमानत पर रिहा कर दिया। हालांकि विधायक रीतलाल यादव दूसरे आपराधिक मामले में अभी जेल में ही रहेंगे। सत्यनारायण सिन्हा हत्याकांड में अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।

जूता फेंकने की घटना पर बोलीं सीजेआई बीआर गवई की मां- ऐसे तो देश में अराजकता फैल जाएगी

दरअसल, इस हत्याकांड में पिछले वर्ष पटना के एमपीएमएलए की विशेष अदालत ने रीतलाल को बरी कर दिया था। पटना डीएम और इस कांड की सूचिका भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा ने अदालत के फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती देते हुए अपील दायर की थी।

See also  बिहार के 66 फीसदी विधायकों पर आपराधिक केस, अनंत सिंह की पत्नी सबसे अमीर; सबसे गरीब कौन

इसी अपील पर सुनवाई करने के बाद हाईकोर्ट ने एमपी-एमएलए की विशेष अदालत के फैसले को रद्द कर दिया और इस कांड के अभियुक्त विधायक रीतलाल यादव समेत चारों आरोपितों को दो सप्ताह में एमपी-एमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर करने का निर्देश दिया था। विदित है कि भाजपा नेता सत्यनारायाण सिन्हा की 30 अप्रैल 2003 को खगौल के जमालुउद्दीन चक में गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उस दिन राजद की लाठी में तेल पिलावन रैली गौधी मैदान में थी।

कौन हैं अजीत भारती, चीफ जस्टिस बीआर गवई को लेकर क्या कहा कि मच गया हंगामा?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now