कोडरमा: होमवर्क की कॉपी भीग गई तो प्रिंसिपल ने 7 साल के बच्चे को इतना मारा कि….

Picture of Live Dainik

Live Dainik

July 5, 2025

kodarma

कोडरमा – जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत जमडीहा गांव निवासी भानू सिंह ने साईं इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, असनाबाद के प्राचार्य रितेश कुमार पर उनके 7 वर्षीय भांजे के साथ अमानवीय तरीके से मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है।

छात्राओं को शिक्षक ने बेरहमी से पीटा, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती, नाराज परिजनों ने स्कूल में लगाया ताला

हॉस्टल में रहकर पढ़ रहा था

भानू सिंह के अनुसार, उनका भांजा राज कुमार स्कूल के हॉस्टल में रहकर यूकेजी कक्षा में पढ़ाई करता है। जब वे अचानक स्कूल पहुंचे और अपने भांजे से मिलने की इच्छा जताई, तो उन्हें हैरान कर देने वाली जानकारी मिली कि स्कूल के प्राचार्य ने बच्चे की बेरहमी से पिटाई की है। जब उन्होंने बच्चे के कपड़े उतारकर देखा, तो उसके शरीर पर कई जगहों पर डंडे से मार के गहरे निशान थे। यहां तक कि शरीर की त्वचा भी कई जगह फटी हुई थी।

See also  झारखंड चुनाव में 53 जवानों को ले जा रही बस का ब्रेक फेल, पोल से टकराने के बाद दौड़ा करंट

भानू सिंह ने तुरंत बच्चे को स्कूल से निकालकर नवलशाही स्थित एक निजी क्लिनिक में इलाज करवाया और फिर उसे अपने साथ घर ले गए। बताया जा रहा है कि छात्र अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करता था।

खूंटी-सिमडेगा के बीच पुल ढहा, बांस की सीढ़ी से बनाया रास्ता, बच्चे जा रहे है स्कूल,देखे VIDEO

स्कूल प्रिंसिपल ने दी सफाई

स्कूल के प्राचार्य रितेश कुमार ने पिटाई की बात स्वीकार करते हुए कहा कि छात्र ने पिछले छह माह में शिक्षकों द्वारा कराई गई पढ़ाई की सभी नोट्स और कॉपियों को पानी में भिगो दिया था। जब शिक्षकों ने इसकी शिकायत की और उन्होंने स्वयं कॉपियों की स्थिति देखी, तो वे आपा खो बैठे और गुस्से में आकर छात्र की पिटाई कर दी। उन्होंने यह भी कहा कि यह गलती गुस्से में हुई और उन्होंने बच्चे के अभिभावकों से माफी भी मांग ली है।

थाने में दर्ज कराई शिकायत

इधर, छात्र के परिजनों ने प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर नवलशाही थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हो चुकी है और जैसे ही पीड़ित की ओर से औपचारिक आवेदन प्राप्त होगा, विद्यालय के प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसाः एक ही परिवार के 5 लोगों की घर में जलकर मौत
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now