कोडरमा में लापता बच्चे का मिला शव, सोमवार को घर से निकलकर हो गया था गायब

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 20, 2026

कोडरमा में लापता बच्चे का मिला शव, सोमवार को घर से निकलकर हो गया था गायब

कोडरमाः मरकरचो थाना क्षेत्र स्तिथ राजारायडीह गांव से लापता प्रकाश राणा के 13 वर्षीय पुत्र अभिनंदन कुमार का शव उसके ही घर के बगल में स्थित झाड़ियां से बरामद किया गया। बता दें कि अभिनंदन सोमवार की सुबह शौच के लिए अपने घर से निकला था और फिर वापस अपने घर नहीं लौटा ।परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। बहरहाल परिजन थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।इधर, झारखंड में लगातार हो रहे बच्चा चोरी की खबरों से भी परिजन चिंतित थे। देर शाम तक जब बच्चे का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस व परिजनों द्वारा बच्चों की तस्वीर, मोबाइल नंबर के साथ सभी व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया गया, लेकिन उससे भी सफलता नही मिली।

बच्चा चोर गिरोह के पास से और 38 बच्चे मिले, रांची पुलिस ने अब तक 50 बच्चों को किया बरामद

इधर, आज अहले सुबह राजारायडीह गांव के निकट तालाब की ओर कुछ ग्रामीण शौच करने के लिए गए हुए थे, इसी दौरान वहां उन्हें एक बच्चे का शव दिखाई पड़ा। इसके पश्चात उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों को दी। सूचना पाकर लापता बच्चे के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंच कर जैसे ही उन्होंने शव को देखा, वैसे ही उनकी चीख पुकार मच गई। इसी बीच घटना की सूचना पर मरकच्चो थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा । बच्चे की मौत हत्या है या किसी अन्य कारण से उसकी मौत हुई है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। अभिनंदन आठवीं का छात्र था।

See also  ACB की सरायकेला में कार्रवाई, भूमि सुधार उप समाहर्ता की क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

कैरव गांधी का कोई सुराग नहीं, SIT के साथ अब CID और ATS की टीम भी खोज में जुटी

स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी की बढ़ रही घटनाओं को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और कहा कि पूरे झारखंड में इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन पुलिस इसे रोकने में नाकाम दिख रही है। इस मामले में लोगो ने आरोप लगाया कि पुलिस को जब सूचना मिली थी तो पुलिस एक्टिव होने के बजाय 24 घंटे बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही। बहरहाल जब मौके पर मरकच्चो थाना प्रभारी जांच के लिए पहुंचे तो उन्हें लोगों के विरोध और गुस्से का भी सामना करना पड़ा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now