Kodarma Election Result 2024: कोडरमा में फिर पलटी बाजी, RJD ने नीरा यादव को किया पीछे; कितने वोटों का अंतर

Picture of Live Dainik

Live Dainik

November 23, 2024

Kodarma vidhansabha

Kodarma Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। कोडरमा से राजद प्रत्याशी सुभाष यादव आगे चल रहे हैं। सुभाष प्रसाद यादव लगातार बढ़ता बनाए हुए हैं। इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे में कोडरमा आरजेडी के हिस्से में आई है। आरजेडी ने यहां से सुभाष यादव को टिकट दिया है।

उनका मुकाबला बीजेपी की नीरा यादव से है। पिछले दो लगातार चुनावों में नीरा यादव ने कोडरमा में भगवा लहराया है। ऐसे में आज के चुनावी नतीजों से तय होगा कि कोडरमा में कौन आगे निकलेगा। यहां तीसरी लगातार भगवा लहराएगा या आरजेडी फिर से वापसी करेगी। कोडरमा विधानसभा सीट का पल-पल का अपडेट ‘लाइव दैनिक’ आपको दे रहा है।

Jharkhand Chunav Results: नीलकंठ मुंडा हारे, अमर बाउरी हारे…जेएमएम की सरकार तय

कोडरमा विधानसभा सीट पर जेएमएम लगातार बढ़त बनाए हुए है। जेएमएम प्रत्याशी सुभाष यादव 1129 वोटों से आगे चल रहे हैं। 10 राउंड की गिनती के बाद जेएमएम प्रत्याशी सुभाष यादव 36,018 वोट पा चुके हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव 34,889 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

See also  पत्थर माफिया ने पुलिसकर्मियों को पीटा, झड़प में भारी पड़े माफिया पत्थर झारखंड से ओडिशा ले जाने में हुए कामयाब

कोडरमा विधानसभा सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुरुआत से लगातार पीछे चल रहीं भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव ने पहली बार बढ़त बना ली है। नीरा यादव कुल 837 वोटों से आगे हैं। 7 राउंड की वोटिंग के बाद नीरा यादव को कुल 24,939 वोट मिले हैं, जबकि राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को कुल 24,102 वोट मिले हैं।

कोडरमा विधानसभा सीट पर राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव अब भी आगे चल रहे हैं। सुभाष प्रसाद यादव को कुल 15,258 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी 12,686 वोट मिले हैं। सुभाष प्रसाद यादव 2572 वोट से आगे चल रहे हैं।

कोडरमा में राजद की बढ़त ज्यादा हो गई है। राजद प्रत्याशी को कुल 12,294 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव को अब तक कुल 8823 वोट मिले हैं। राजद प्रत्याशी सुभाष यादव 3471 वोटों से आगे चल रहे हैं।

झारखंड की कोडरमा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही है। पहले राउंड की गिनती के बाद आरजेडी प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव 1481 वोटों से आगे चल रहे हैं। वर्तमान विधायक नीरा यादव काफी पीछे चल रही हैं। राजद प्रत्याशी सुभाष यादव को पहले राउंड की गिनती में 443 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी नीरा यादव को अब तक कुल 2951 वोट मिले हैं।

See also  हेमंत कैबिनेट में 44 एजेंडों पर लगी मुहर, राज्यकर्मियों का महंगा भत्ता बढ़ा, अग्निवीर की शहादत पर परिवार को अनुकंपा के आधार पर नौकरी

 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now