धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग परिसर में हुई हिंसक संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव गिरफ्तार

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 16, 2025

धनबाद के हिलटॉप आउटसोर्सिंग परिसर में हुई हिंसक संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव गिरफ्तार

धनबाद : मधुबन थाना क्षेत्र के बाबूडीह के पास खरखरी जंगल में हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी में हुई खूनी संघर्ष का मुख्य आरोपी कारू यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेएमएम नेता और इस मामले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार किया है। कारू यादव जमुई में अपने रिश्तेदार के घर जाकर छुपा हुआ था।

रांची के हिंदपीढ़ी की लड़कियों ने पुलिस और कांग्रेस नेताओं को खूब छकाया, मर्जी से ‘बॉयफ्रेंड’ के साथ भागी थीं कर्नाटक, कल होगी वापसी
धनबाद पुलिस कारू यादव को पिछले कई दिनों से खोज रही थी। बुधवार को पुलिस ने कारू यादव के भाई वीरेंद्र यादव उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया था जो इस मामले का आरोपी है। पुलिस ने इस मामले में अबतक कारू यादव सहित 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस की ओर से कुल 10 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।

See also  धनबाद में ED का ऐक्शन, BCCL धनबाद के पूर्व जीएम सहित 8 पर केस दर्ज; करोड़ों के घोटाले का आरोप

IPS अधिकारी शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति ने किया मंजूर, शुरू कर सकते है राजनीतिक पारी
9 जनवरी को हिलटॉप आउटसोर्सिंग कंपनी की चहारदिवारी निर्माण के दौरान गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी और जेएमएम नेता कारू यादव के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस घटना में बाघमारा एसडीपीओ पुरूषोत्तम कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका इलाज दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घायल एसडीपीओ के पिता से भी फोन पर बात की थी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के साथ पुरूषोत्तम कुमार सिंह के उचित इलाज का भरोसा दिलाया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now