SIR के बाद बिहार में जारी हुई वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल डाटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 30, 2025

SIR के बाद बिहार में जारी हुई वोटर लिस्ट, चुनाव आयोग ने जारी किया फाइनल डाटा

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने वोटरों की फाइनल लिस्ट जारी कर दिया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज मंगलवार (30 सितंबर 2025) को आयोग ने फाइनल वोटर लिस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी है। SIR के बाद पुरानी सूची में से 68 लाख वोटर काटे गए।21 लाख नए वोटर जोड़े गए है।बिहार में वोटरों की कुल संख्या 7.89 करोड़ थी।अब नई सूची के हिसाब से कुल वोटर संख्या 7.42 करोड़ हो गई है।

पवन सिंह की BJP में वापसी, बिहार चुनाव से पहले उपेंद्र कुशवाहा के साथ हुई सुलह, अमित शाह से की मुलाकात
आयोग के अनुसार, अब कोई भी मतदाता आधिकारिक पोर्टल https://voters.eci.gov.in/ पर जाकर अपने नाम और विवरण को देख सकता है। वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से ही मतदान का अधिकार सुनिश्चित होता है, इसलिए आयोग ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी प्रविष्टियां अवश्य जांच लें।

See also  तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: बिहार में हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने के लिए बनेगा कानून, 20 दिन में लाएंगे एक्ट

whatsapp image 2025 09 30 at 4.12.00 pm

प्रशांत किशोर ने दिया कमाई के 241 करोड़ का हिसाब, जनसुराज को चंदा में 98 करोड़ दान किया, कहा- जिनकी मदद की उनसे पैसा लिया
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, मृतकों और डुप्लीकेट प्रविष्टियों को हटाया गया है तथा जिन मतदाताओं ने अपना स्थानांतरण कराया था, उनके पते अपडेट किए गए हैं। इस बार आयोग ने तकनीकी साधनों के इस्तेमाल पर विशेष जोर दिया है ताकि मतदाताओं को पारदर्शी और सटीक लिस्ट उपलब्ध कराई जा सके।

G2F5ahHWsAA0g y

बिहार SIR पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, अगर चुनाव आयोग ने गलत किया है तो पूरी प्रक्रिया होगी रद्द

बता दें कि SIR प्रोसेस शुरू होने से पहले बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख 69 हजार 844 वोटर्स थे। SIR प्रोसेस 25 जून से शुरू हुआ था। 1 अगस्त को जारी फॉर्मेट वोटर लिस्ट में 7 करोड़ 24 लाख 5 हजार 756 वोटर्स का नाम था, जिसमें 65.63 लाख लोगों का नाम कटा हुआ था।फॉर्मेट लिस्ट जारी होने के बाद चुनाव आयोग ने 3 लाख लोगों को नोटिस दिया था। इस दौरान 2.17 लाख लोगों ने नाम कटवाने का आवेदन दिया, जबकि 16.93 लाख लोगों ने नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया।

See also  निशिकांत बनाम प्रदीप यादवः सांसद के बलात्कारी शब्द इस्तेमाल किये जाने को लेकर कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग से की शिकायत

पलामू से गायब हुई एक करोड़ की हथिनी बिहार के छपरा से बरामद, तीन साझीदारों ने जयामति को 27 लाख में बेच दिया था
16 लाख से लोगों ने नाम जोड़ने के लिए किया था आवेदन
1 अगस्त से 1 सितंबर तक 16 लाख 56 हजार 886 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नया नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया। दावा-आपत्ति में 36 हजार 475 ने नाम जोड़ने और 2 लाख 17 हजार 49 ने नाम हटाने का आवेदन दिया। 1 सितंबर से 30 सितंबर तक आए नए आवेदनों का निष्पादन अब तक नहीं हुआ है, जिसका निष्पादन SIR प्रक्रिया खत्म होने के बाद 1 अक्टूबर से होगा। अब नाम जुड़वाने के लिए आधार भी मान्य कर दिया गया है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now