रांचीः झारखंड में बीजेपी की कमजोर मानी जानी वाली सीटों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने और बेहतरण रणनीति बनाने के लिए प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी 4अप्रैल से 8अप्रैल तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के सांगठनिक प्रवास पर रहेंगे। वाजपेयी सात विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे । और लोकसभा चुनाव के लिए गठित विधानसभा के प्रबंध समिति और संचालन समिति को बैठक में शामिल होंगे । वाजपेई 4 अप्रैल को बोकारो ,5 अप्रैल को बाघमारा और धनबाद 6 अप्रैल को जमशेदपुर, 7 अप्रैल को सरायकेला और चाईबासा और 8 अप्रैल को खूंटी विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे।



