BJP का झारखंड में ओबीसी वोटर्स को लुभाने का फार्मूला तैयार, 14 लोकसभा क्षेत्र में 400 ओबीसी सम्मेलन

BJP OBC Morcha

रांचीः  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड में बीजेपी ने ओबीसी वोटर्स को लुभाने के लिए बड़े पैमाने पर ओबीसी सम्मेलन करने का फैसला किया है । भारतीय जनता पार्टी ने रांची प्रदेश कार्यालय में ओबीसी मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक सह सोशल मीडिया कार्यशाला मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी  अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जानता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है भाजपा के करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश की चंहुमुखी विकास किया है, लोकसभा चुनाव में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने झारखण्ड में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है,  राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहु ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को मोदी जी योजना की जानकारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा।

BJP OBC Morcha

माननीय प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश के भाजपा ओबीसी मोर्चा के तरफ़ से भरोसा दिलाया कि राज्य के पूरे 14 में 14 लोकसभा भाजपा और एनडीए गठबंधन को जिताने के लिए कमर कस लिया है। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 5 सामाजिक सम्मेलन और युवा संवाद और छात्रावास जनसंपर्क कराएगी। कुल 400 सम्मेलन कराया जाएगा। अभी तक लगभग 38 कार्यक्रम हो चुके हैं । ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवनारायण प्रजापति इस मौके पर मौजूद थे ।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now