झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

January 14, 2026

झारखंड के 13 जिलों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, रांची में 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ सकता है पारा

रांचीः हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही ठंडी परिश्चमी हवाओं का असर झारखंड में साफ दिख रहा है। मंगलवार से झारखंड के तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। रांची समेत पूरे राज्य में ठंड और कनकनी बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री से 1 डिग्री तक गिरा है। सबसे ठंडा जिला गुमला रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री दर्ज किया गया। रांची के मैक्लुस्कीगंज में पारा 1 डिग्री और कांके में 4.5 डिग्री तक पहुंच गया।

ऑनलाइन गेम के चक्कर में बेटा बना हैवान, पिता की बेरहमी से कर दी हत्या
मौसम विभाग रांची के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री तक और गिरावट आ सकती है। इससे राज्य के कई हिस्सों में हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने 13 जिलों रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और जमशेदपुर में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है।

See also  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेलगांव के शूटिंग रेंज का किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

हेमंत का मिशन असमः आदिवासियों की स्थिति का अध्ययन करने JMM के 4 बड़े नेता जाएंगे असम
रांची में 6 साल का रिकार्ड टूटने की संभावना
जनवरी में रांची में ठंड का असर रहता है, लेकिन पिछले छह सालों में शहर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे नहीं गया। आखिरी बार 25 जनवरी 2020 को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था। इस बार मौसम विभा का अनुमान है कि तापमान 5 डिग्री से नीचे जा सकती है और पुराना रिकार्ड टूट सकता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
16 से 18 जनवरी तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, पर कनकनी बनी रहेगी।
दिन में धूप से थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन सुबह कोहरा छाया रहेगा
19 जनवरी के बाद ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now