गिरिडीह के गांडेय नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर ने पीटा

Picture of Live Dainik

Live Dainik

September 8, 2025

गिरिडीह के गांडेय नवोदय विद्यालय में जूनियर छात्रों से रैगिंग, सीनियर ने पीटा

गिरिडीहः जवाहर नवोदय विद्यालय गांडेय में शनिवार की रात कक्षा 11वीं के छात्रों ने नौवीं के छात्रों के साथ मारपीट की। सूचना पर रविवार को काफी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे और दोषी छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। प्राचार्य ने अभिभावकों व छात्रों के साथ बैठक कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।

आज से 35 हजार स्कूलों में अभिभावक-शिक्षकों की मीटिंग, सांसद-विधायक होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात नौवीं के एक दर्जन से अधिक छात्रों की पिटाई की गयी। विद्यालय प्रबंधन ने छात्रों का इलाज विद्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। मारपीट की जानकारी मिलने पर बगोदर, देवरी, गांवा, जमुआ सहित अन्य प्रखंडों के अभिभावक स्कूल पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। अभिभावक विद्यालय में लगातार होने वाली मारपीट की घटनाओं पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। प्राचार्य, उप प्राचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के सामने कक्षा नौ के छात्रों को बुला उनकी बातें सुनीं। फिर कक्षा 11वीं के छात्रों को भी बुलाया गया।

See also  मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने किया मतदान, झारखंड के आदिवासी इलाकों में अच्छी वोटिंग; मौसम मेहरबान

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, फोन कर कहा-‘तुम्हें बहुत जल्द उड़ा देंगे’
सीनियर छात्रों को देख उग्र हुए अभिभावकः कक्षा 11वीं के छात्रों के पहुंचने पर अभिभावक उग्र हो गये और धमकी देने लगे। इस दौरान सीनियर छात्रों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने की बात कही। अभिभावकों ने कहा कि वे लोग विद्यालय में अपने बच्चों को भविष्य संवारने के लिए भेजते हैं, लेकिन वर्तमान में विद्यालय की स्थिति चिंताजनक हो गयी है। इससे हम अभिभावक डरे रहते हैं। अभिभावकों ने कहा कि स्थानीय, जिला व विद्यालय प्रशासन को विद्यालय की स्थिति को सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। इससे पहले फरवरी 2024 में भी सीनियर छात्रों ने जूनियर की पिटाई की थी जिसके बाद तीन स्टूडेंट्स को निलंबित कर दिया गया था।
इस पूरे मामले पर स्कूल के प्राचार्य अनंत कुमार झा ने कहा कि छात्रों में भाईचारा की कमी है। इस कारण विद्यालय में इस तरह की घटनाएं घट रही है। छात्रों ने दुबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात सबके सामने कही है, बच्चों से गलती हुई है, समझाने का काम शिक्षकों और अभिभावकांें का है। विद्यालय में दुबारा इस तरह की घटना नहीं घटेगी।

See also  Watch Video: पाकिस्तान के आसमान से इतने बड़े ओले गिरे कि लोग करने लगे खुदा को याद
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now