JPSC Protest Live: आंदोलनकारियों और छात्रों के बीच नहीं शुरु हो सकी है वार्ता, सीएम हेमंत कर रहे हैं आपात बैठक

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2026

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच सोमवार को चौथे दौर की वार्ता शुरू हो गई है। मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। इससे पहले तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन कई अहम मांगों पर अब तक अंतिम सहमति नहीं बन सकी है।

 

बातचीत में देरी के बाद शुरू हुई वार्ता

वार्ता दोपहर 2 बजे प्रस्तावित थी, लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा प्रोजेक्ट भवन में मंत्रियों के साथ आपात बैठक बुलाए जाने के कारण इसमें देरी की स्थिति बनी। इसके बाद बातचीत शाम 4 बजे के बाद शुरू होने की संभावना जताई गई थी। ताजा रिपोर्टों के मुताबिक, अब स्टेट गेस्ट हाउस में सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत जारी है।

जयपाल सिंह स्टेडियम में जारी है छात्रों का आंदोलन

JPSC-JSSC Reform Manch के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे हैं। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, निष्पक्षता और भर्ती व्यवस्था में स्थायी सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन में परीक्षा रद्द करने, कथित अनियमितताओं की जांच और CBI जांच समेत कई मांगें प्रमुख हैं।

छात्रों का कहना है कि केवल आश्वासन से आंदोलन समाप्त नहीं होगा। वे ऐसी परीक्षा व्यवस्था चाहते हैं, जिस पर अभ्यर्थियों का भरोसा कायम हो और भविष्य में भर्ती परीक्षाओं को लेकर सवाल खड़े न हों।

20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का ऐलान

छात्रों ने अपनी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास के घेराव का ऐलान किया है। ऐसे में आज की वार्ता को सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच गतिरोध खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार की कोशिश है कि बातचीत के जरिए छात्रों की चिंताओं का समाधान निकाला जाए, जबकि आंदोलनकारी छात्र ठोस और समयबद्ध फैसले की मांग पर कायम हैं।

सरकार की ओर से मंत्री समूह में ये नेता

वार्ता के लिए सरकार की ओर से मंत्री समूह में सुदिव्य कुमार सोनू, दीपिका पांडेय सिंह, संजय प्रसाद यादव और चमरा लिंडा शामिल हैं।

10 सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल

छात्रों की ओर से वार्ता में 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल शामिल है। इसमें रविंद्र पासवान, पीयूष कुमार सिंह, रविंद्र कुमार रवि, कार्तिक सोरेन, राजेश प्रसाद, उमेश प्रसाद, शशांक कुमार, अंकित कुमार, आनंद कुमार और शालू कुमारी शामिल हैं।

See also  दरभंगा रेलवे स्टेशन पर 9 बच्चें लिफ्ट में फंसे, मची अफरातफरी, ऐसे किया गया रेस्क्यू
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now