वसुंधरा राजे, राम माधव, स्मृति ईरानी की वापसी, नीतिन नबीन की नई टीम में जानिए कौन-कौन नए चेहरे ?

Picture of Live Dainik

Live Dainik

August 17, 2026

नितिन नबीन आज से मेरे बॉस, मैं कार्यकर्ता, BJP के नए अध्यक्ष को प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसे दी बधाई

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने संगठन में अनुभवी चेहरों को बरकरार रखने के साथ कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी हैं। नई टीम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय मंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, मीडिया और सोशल मीडिया पदोंसमेत कुल 65 नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

नई टीम में सबसे चर्चित नामों में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं, जिन्हें राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे।

s1
Screenshot

वसुंधरा राजे समेत 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

BJP ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर 13 नेताओं को जिम्मेदारी दी है। इनमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, राम माधव, बैजयंत जय पांडा, डी. पुरंदेश्वरी, रेखा वर्मा, वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी, डॉ. भारती प्रवीण पवार, मनप्रीत सिंह बादल, लाल सिंह आर्य, प्रो. एस. नागराज, प्रो. तारिक मंसूर और डॉ. मधुचंद कर शामिल हैं।

See also  रामगढ़ में CBI की रेड, CCL में मचा हड़कंप, कई दस्तावेज जब्त

 

बी.एल. संतोष संगठन की कमान संभालेंगे

बी.एल. संतोष राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) के पद पर बने रहेंगे। वहीं शिवप्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी दी गई है।

स्मृति ईरानी समेत 8 राष्ट्रीय महामंत्री

नई टीम में कुल आठ राष्ट्रीय महामंत्री बनाए गए हैं। इनमें—

  • विनोद तावड़े
  • सुनील बंसल
  • बिप्लब कुमार देब
  • स्मृति ईरानी
  • डॉ. सतीश पूनिया
  • गजेंद्र पटेल
  • हरीश द्विवेदी
  • संजय भाटिया

शामिल हैं।

स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर वापसी को BJP के संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है।

16 राष्ट्रीय मंत्रियों को जिम्मेदारी

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में 16 नेताओं को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। इनमें कविता पाटीदार, के. सुरेंद्रन, डॉ. भोला सिंह, डॉ. प्रदीप वर्मा, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. संदीप पाठक, फांग्नोन कोन्याक, संगीता यादव, अनिल एंटनी, डॉ. एम. वेंकटेश, मनोज तिग्गा, सिद्धार्थ शंभु, डॉ. स्वदेश सिंह, मृगांका देव बर्मन, रोहन गुप्ता और जय प्रकाश शामिल हैं।

See also  Jharkhand में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में वोटिंग कल, नक्सल प्रभावित क्षेत्र में हेलीकाप्टर से भेजे गए मतदानकर्मी

झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा को बड़ी जिम्मेदारी

नई टीम में झारखंड के डॉ. प्रदीप वर्मा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। संगठन में राष्ट्रीय स्तर की यह जिम्मेदारी झारखंड बीजेपी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पीयूष गोयल बने राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष

पार्टी ने पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया है। वहीं राजेश मंगल को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

तरुण चुघ राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं।

पूर्वोत्तर पर भी विशेष फोकस

BJP ने पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय की हैं। डॉ. संबित पात्रा को नॉर्थ ईस्ट संयोजक बनाया गया है, जबकि राजीव बब्बरनॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक होंगे।

वहीं विष्णु दत्त शर्मा को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। ऋतुराज सिन्हा और विष्णु वर्धन रेड्डी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

छह मोर्चों की कमान नए चेहरों को

BJP ने विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है—

  • युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी
  • महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी
  • ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य
  • किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर
  • एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम
  • एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत
  • अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली
See also  बिहार से दिल्ली जा रही ट्रेन में मारपीट का वीडियो वायरल, सत्याग्रह एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुआ खूब बवाल

मीडिया और सोशल मीडिया टीम में भी बदलाव

पार्टी ने मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक बनाकर दी है। उनके साथ आशीष उषा अग्रवाल, प्रदीप भंडारी और सिद्धार्थ यादवमीडिया सह संयोजक होंगे।

सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया संयोजक के तौर पर दी गई है। प्रीति गांधी, शिवानंद द्विवेदी, आलोक भट्ट और अरुण यादव सोशल मीडिया सह संयोजक होंगे।

BJP की नई टीम में किसे क्या जिम्मेदारी?

पदनाम
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)बी.एल. संतोष
राष्ट्रीय महामंत्रीविनोद तावड़े
राष्ट्रीय महामंत्रीसुनील बंसल
राष्ट्रीय महामंत्रीबिप्लब कुमार देब
राष्ट्रीय महामंत्रीस्मृति ईरानी
राष्ट्रीय महामंत्रीडॉ. सतीश पूनिया
राष्ट्रीय महामंत्रीगजेंद्र पटेल
राष्ट्रीय महामंत्रीहरीश द्विवेदी
राष्ट्रीय महामंत्रीसंजय भाटिया
राष्ट्रीय कोषाध्यक्षपीयूष गोयल
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारीतरुण चुघ
नॉर्थ ईस्ट संयोजकडॉ. संबित पात्रा
मीडिया संयोजकअनिल बलूनी
सोशल मीडिया संयोजकदीपक म्हस्के

BJP की नई राष्ट्रीय टीम में पुराने और अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण पदों पर बनाए रखने के साथ क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश भी दिखाई दे रही है। अब यह टीम पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी तैयारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

Trending Now